बॉलीवुड

जब शादीशुदा शाहरुख़ खान पर डोरें डालने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, सीक्रेट मैरिज की थी तैयारी!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान ‘रोमांस ऑफ किंग’ कहे जाते हैं। सुनहरे पर्दे पर शाहरुख खान की छवि एक रोमांटिक हीरो के रूप में है। ऐसे में उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपने पहले प्यार यानी कि गोरी छिब्बर के साथ शादी रचाई है।

shahrukh

गौरी के अलावा शाहरुख खान का नाम कभी किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा। लेकिन एक समय पर मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके अफेयर की खबरों ने इतना ज्यादा तूल पकड़ लिया था कि उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई थी। आइए जानते हैं शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के बारे में..

‘डॉन’ की शूटिंग के दौरान बड़ी थी नजदकियां

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने फिल्म ‘डॉन’ में एक साथ काम किया था। कहा जाता है कि, इसी फिल्म में काम करने के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को शक उस दौरान काफी बड़ा जब एक बार प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख खान की जैकेट पहने हुए देखा गया। इसके अलावा शाहरुख और प्रियंका को कई बार एक साथ पार्टियों में देखा गया।

shahrukh

इस मामले ने और भी ज्यादा तूल जब पकड़ा जब शाहरुख खान ने प्रियंका को जबरदस्ती करण जौहर की पार्टी में बुलाया। कहा जाता है कि इस पार्टी में शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी शामिल हुई थी। ऐसे में गौरी, शाहरुख की नज़दीकियां प्रियंका चोपड़ा के साथ देख भड़क गई थी और उन्होंने शादी तोड़ने तक की धमकी दे डाली थी। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख़ और गौरी के सीक्रेट मैरिज तक खबरें भी उड़ चुकी थी।

shahrukh

अफेयर पर ऐसा था शाहरुख़ और प्रियंका का रिएक्शन

हालांकि जब प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख़ खान को लेकर एक सवाल किया गया था तो उन्होंने भड़कते हुए कहा था कि, “मेरे हिसाब से सभी स्टार्स ने अच्छा काम किया है। मैं शाहरुख ही नहीं किसी के साथ भी होस्ट कर सकती हूं। आप चाहते हैं कि मैं शाहरुख खान का नाम लूं। आप चाहते हैं कि कोई तमाशा बने। इस बार मेरे मूड पर नहीं था। इसका किसी और से कुछ लेना-देना नहीं।” वही शाहरुख से पूछा गया तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को केवल अपनी अच्छी दोस्त बताया था।

shahrukh

शाहरुख ने कहा था कि, “ये सच में बहुत दिल दुखाने वाला समय है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं इसलिए नहीं कि मैंने कुछ गलत किया है बल्कि इसलिए क्योंकि वो मेरी बहुत करीबी दोस्त हैं। एक लड़की जिसने मिस वर्ल्ड जीतकर अपने करियर की शुरुआत की। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके बारे में ऐसा बातें की जाती हैं। ये बहुत बुरा है कि बिना कुछ जाने ऐसी चीजें कही जाती हैं।”

shahrukh

Related Articles

Back to top button