अजब ग़जब

हाथ को मधुमक्खी का छत्ता बनाकर घूमता है लड़का, जानिये कैसे कर पाया इन्हे कंट्रोल, देखें Video

मधुमक्खियां दिखने में भले छोटी सी हो, लेकिन जब ये डंक मारती है तो बड़े-बड़े इंसान की हालत खराब कर देती है। इसलिए हर कोई इन मधुमक्खियों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझता है। मधुमक्खी वैसे तो इंसानों को बिना मतलब कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। वह उन्हें डंक तभी मारती है जब वह उसके छत्ते के आसपास होता है या उससे कोई छेड़खानी करता है।

हाथ में मधुमक्खी का छत्ता लेकर घूमता है लड़का

मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग जितना हो सके उसके छत्ते से दूर ही रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बहादुर लड़के से मिलाने जा रहे हैं जो मधुमक्खियों के छाते को अपने हाथ पर लेकर घूमता है। मधुमक्खियों की पूरी कालोनी ही इसके हाथ पर जमा रहती है। हैरत की बात ये है कि वह इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। लड़के के पास एक ट्रिक है जिससे वह इन मधूमक्खियों को कंट्रोल में रखता है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का काला चश्मा लगाए कहीं जा रहा है। उसके हाथ पर मधुमक्खियों का झुंड चिपका हुआ है। एक तरह से आप कह सकते हैं कि पूरे छत्ते की मधुमक्खियाँ इसके हाथ के ऊपर डेरा जमाए हुए है। वह बिना उसे नुकसान पहुंचाए उसके हाथ पर चिपकी रहती हैं।

इस ट्रिक से करता है मधुमक्खियों को कंट्रोल

लड़का भी बड़े आराम से और बिना कोई टेंशन लिए इन खतरनाक डंकों वाली मधुमक्खियों को लेकर घूमता है। यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो लड़का शहद का बिजनेस करता है। उसका खुद का मधुमक्खी का एक फॉर्म है। यहां वह कई मधुमक्खियों को पालकर उनके छत्ते से शहद निकालता है। शायद यही वजह है कि ये मधुमक्खियाँ उसे इतना पसंद करती हैं और उसे अपने लिए कोई खतरा नहीं मानती है।

वैसे लड़के के पास एक और ट्रिक है जिससे वह इन मधुमक्खियों को अपने वश में कर के रखता है। यदि आप वीडियो ध्यान से देखेंगे तो लड़के ने अपनी मुट्ठी बांध रखी है। दरअसल उसकी मुट्ठी में रानी मधुमक्खी कैद है। बस अपनी रानी को वहां देखकर बाकी मधुमक्खियों ने भी वहीं डेरा जमा लिया। उन्होंने शख्स के हाथ पर धावा जरूर बोला, लेकिन उसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाया।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को देख लोग बड़े हैरान हो रहे हैं। कुछ तो मजाक में इसे एक तरह की सुपर पावर कह रहे हैं। उनका कहना है कि हॉलिवुड को इस लड़के के साथ के सुपरहीरो फिल्म बनानी चाहिए। इसका नाम Bee-Man (मधुमक्खी मानव) होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button