धार्मिक

8 नवंबर का चंद्रग्रहण लगाएगा खुशियों पर ग्रहण, इन राशियों का होगा बड़ा नुकसान, आएंगे कई दुख

इस वर्ष दिवाली के दिन (25 अक्टूबर) सूर्य ग्रहण था। अब 8 नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ये साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिन का अंतराल है। एक पक्ष में 2 ग्रहण लगना ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अशुभ माना जाता है। ऐसे में इसका कुछ खास राशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।

मेष राशि (Aries)

ज्योतिष शास्त्र की माने तो 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लगने से मेष राशि के जातकों को धन की हानि हो सकती है। इनका व्यर्थ खर्चा बढ़ जाएगा। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी दिक्कतें शुरू हो सकती है। कोई नई बीमारी आपके शरीर में घर बना सकती है।

यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। वरना नुकसान हो सकता है। शत्रु से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर आँख बंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। खुद पर यकीन रखें और ग्रहण के दौरान थोड़ा सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि के जातकों की टेंशन भी बड़ा देगा। दुर्भाग्य इनका साथ नहीं छोड़ेगा। घर में अशान्ति रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें वरना रिश्ते नाते बिगड़ जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी ये चंद्रग्रहण बुरी खबर लेकर आ सकता है।

आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी मिलने में कठिनाई आ सकती है। कुछ लोगों की जॉब भी हाथ से जा सकती है। इसलिए बॉस से बहन ना करें। बिजनेस में नुकसान भी हो सकता है। सट्टा खेलने से बचे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए चंद्रग्रहण अशुभ साबित होगा। घर परिवार में कई दिक्कतें आएंगी। परिवार के लोगों की आपस में लड़ाई होगी। दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। पति और पत्नी के बीच भी मनमुटाव बढ़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। समाज में इज्जत कम हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ भी सोच समझकर ही बोलें। पैसा पानी की तरह ना बहाएं। सेविंग कर के रखें। भगवान पर यकीन रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण बुरी खबर लेकर आएगा। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। आपके जीवन में कई बुरी घटनाएं होंगी। यात्रा करने से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें। ये शत्रु आपको बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं।

बिजनेस में अधिक निवेश ना करें। अभी स्थिति डाउन रहने वाली है। बॉस से बहसबाजी करने से बचे, वरना करियर को नुकसान हो सकता है। फालतू के खर्चे ना करें। अपनों से धोखा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button