पहली बार मां बनी हथिनी, बच्चे को घेरकर खड़ा हो गया झुंड, फिर जो दिखा वह अद्भुत था – Video

पहला बच्चा हर मां के लिए खास होता है। हालांकि इसके पैदा होने पर वह थोड़ी नर्वस भी हो जाती है। क्योंकि उसे बच्चों की देखरेख का कोई अनुभव नहीं होता है। ऐसे में आसपास के लोग उसकी मदद को आते हैं। उसे बच्चे की देखरेख करना सिखाते हैं। आपको जान हैरानी होगी कि ऐसा ही कुछ जानवरों में भी होता है। खासकर हाथियों के झुंड में ऐसे नजारे दिखते रहते हैं।
हथिनी ने पहली बार दिया बच्चे को जन्म
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हथिनी के बच्चे को पैदा करने का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इस हथिनी ने पहली बार किसी बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि वह बच्चे को अचानक अपने सामने देखकर थोड़ा नर्वस हो जाती है। बच्चे की गर्भनाल भी आंशिक रूप से हथिनी से जुड़ी रहती है। उसे समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। इसके बाद जो होता है वह अविश्वसनीय दृश्य होता है।
हथिनी को घबराई हुई देख हाथी का पूरा झुंड वहाँ आ जाता है। वह बच्चे को घेर लेता है। इसके बाद वह हथिनी की मदद करता है। इससे हथिनी को भी हिम्मत आती है। पहले तो वह कई घंटों पर बच्चे को निहारती रहती है। लेकिन फिर उसकी ममता जाग्रत होती है और वह प्यार से बच्चे को सूंड से सहलाती है।
मदद के लिए आगे आई झुंड की बड़ी मादाएं
यह अद्भुत नजारा केन्या के एक वन्यजीव अभयारण्य (wildlife sanctuary in Kenya) का है। यहां शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट (Sheldrick Wildlife Trust) ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी साझा किया है। यह संगठन अनाथ हाथी के बच्चों के बचाव, पुनर्वास और रिहाई से जुड़े काम करता है। संगठन ने बच्चे का नाम मिलो रखा है। इसका मतलब है “प्रिय।”
वीडियो शेयर करते हुए शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने कैप्शन में लिखा “हमारी आंखों के सामने हाथी का बच्चा पैदा हुआ। यह घटना कल सुबह की है। पूर्व अनाथ मेलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अद्भुत नजारा।” यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह भी खुदरत के इस अद्भुत नजारे को देखकर हैरान है।
ट्रस्ट ने बताया कि हथिनी ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात छिपाए रखी थी। हमे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। हमे लगा उसका वजन ही बड़ा हुआ है। लेकिन जब हमने तेज आवाज सुनी और हाथियों की हलचल देखी तो चौंक गए। हम उसकी मदद को आते इसके पहले झुंड की बाकी बड़ी उम्र की मादाएं वहाँ मदद को पहुंच गई।
यहां देखें वीडियो
Baby elephant born before our eyes. This was the moment yesterday morning, when ex orphan Melia gave birth to her first calf! Incredible scenes. Read the full story at https://t.co/OFnA4XlihR #elephantbirth pic.twitter.com/PBmjkl4oyf
— Sheldrick Wildlife Trust (@SheldrickTrust) October 30, 2022
Did you see the extraordinary big ‘little elephant’ news over the weekend? Ex orphan Melia returned to our Ithumba Stockades to give birth to her first calf, in the presence of her human family! A baby boy we’ve named Milo. Read the full story at https://t.co/vEkkDwHxEw pic.twitter.com/1qf3tkhRKm
— Sheldrick Wildlife Trust (@SheldrickTrust) October 31, 2022
वैसे आपको हाथियों का यह खूबसूरत वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।