बॉलीवुड का सबसे लंबा हीरो है ये बच्चा है, दुनिया की सबसे हसीन महिला है इसकी बीवी

बचपन के दिन बड़े सुहावने हुआ करते थे। तब हम अपने भाई बहनों संग खूब मस्ती करते थे। कभी उनसे हमारी खट्टी मीठी नोकझोंक होती थी तो कभी खूब प्यार होता। हालांकि बड़े होने के बाद भाई बहनों के बीच एक दूरी सी बन जाती है। फिर वह बचपन जैसी हंसी मजाक और मस्ती नहीं होती है। लेकिन जब हम बचपन की पुरानी तस्वीरों को देखते हैं तो हमारी भूली बिसरी यादें फिर से ताजा हो जाती है।
बॉलीवुड के फेमस खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये भाई-बहन
सोशल मीडिया पर भी इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें साझा करने का ट्रेंड चल रहा है। इन तस्वीरों को दिखाकर आपसे उन्हें पहचानने को कहा जाता है। हम भी आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लाए हैं। इसमें आपको दो भाई बहन मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। अब आपको इन्हें पहचानना है। आपकी सुविधा के लिए हम एक हिंट दे देते हैं। इनमें जो भाई है वह बॉलीवुड का बड़ा हीरो बन चुका है।
इस बच्चे के माता और पिता दोनों बॉलीवुड के जाने माने कलाकार रह चुके हैं। इतना ही इस बच्चे की बीवी भी बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री है। उनकी खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में होते हैं। यह बच्चा वर्तमान में 46 साल का है। इसकी हाइट अपने पिता की तरह बहुत लंबी है। इतनी सारी हिंट मिलने के बाद आप जरूर इस बच्चे को पहचान गए होंगे।
अभिषेक और श्वेता के बीच है स्ट्रॉंग बॉन्डिंग
जी हाँ, आप ने सही पकड़ा, ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन है। वहीं तस्वीर में जो बच्ची दिखाई दे रही है वह उनकी बहन श्वेता नंदा बच्चन हैं। अभिषेक और श्वेता की इस बचपन की तस्वीर को इनके पिता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसमें अभिषेक और श्वेता ने एक जैसी नाइट ड्रेस पहन रखी है।
अभिषेक और श्वेत की आपस में बहुत अच्छे से बनती है। दोनों आज भी बहुत हंसी मजाक करते हैं। वहीं एक दूसरे के सुख और दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। बता दें कि अभिषेक ने साल 2007 में मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय से शादी रचाई थी। वहीं उनकी बड़ी बहन श्वेता ने 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। तब श्वेता की उम्र महज 21 साल थी। वही अभिषेक से उम्र में दो साल बड़ी हैं। वर्तमान में वे 48 साल की हैं।
काम की बात करें तो श्वेता फिल्म इंडस्ट्री की चमक धमक से दूर रहना पसंद करती हैं। वह एक हाउस वाइफ और लेखक हैं। बड़े-बड़े अखबारों में उनके न्यूज कॉलम छप चुके हैं। वहीं अभिषेक बच्चन को आखिरी बार इसी साल ‘दसवी’ फिल्म में देखा गया था। वे जल्द ही हाउसफुल 5 और घूमर जैसी फिल्म में नजर आएंगे।