मनोरंजन

भारती सिंह ने बेटे गोला के लिए रखी अन्नप्राशन पूजा, देखें फंक्शन की कुछ अनदेखी झलकियां

कॉमेडी जगत की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी फैंस बहुत पसंद करते हैं। भारती और हर्ष एक बेटे के माता-पिता है, जिसका नाम लक्ष्य है। यह कपल अपने बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती और हर्ष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और यह अपने बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों यह अपने बेटे गोला को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

भारती और उनके पति हर्ष एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और मजाकिया कपल हैं। गोला के साथ भारती अपने जीवन के सबसे प्यारे फेज मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं और अक्सर फैंस को अपनी खूबसूरत झलकियों से इंप्रेस करती रहती हैं। वैसे देखा जाए तो भारती सिंह अपने काम के साथ-साथ अपने बेटे की परवरिश भी बहुत अच्छे तरीके से कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के अन्नप्राशन सेरेमनी का वीडियो साझा किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह के बेटे का अन्नप्राशन

आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह अप्रैल के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के बाद ही वह बहुत ही जल्द अपने काम पर लौट आई थीं। इसके बाद वह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया लगातार बेटे लक्ष्य के वीडियोस फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। भारती और हर्ष अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। कॉमेडियन भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनल “लाइफ ऑफ लिंबाचियाज” पर कोई ना कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं।

इसी बीच भारती सिंह अमरीश अमृतसर पहुंचीं, वहां उन्होंने बेटे का “अन्नप्राशन” किया। भारती सिंह ने इस कार्यक्रम की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बताती हुई दिख रही हैं कि काम से उन्हें 10 दिनों की छुट्टी मिली, इसलिए उन्होंने अमृतसर जाने का मन बनाया। इस दौरान उन्होंने फैमिली की सलाह पर बेटे गोला की अन्नप्राशन सेरिमनी करने का सोचा।

भारती सिंह ने शेयर किया वीडियो


भारती सिंह बताते हुए नजर आ रही हैं कि अन्नप्राशन की पूजा होने के बाद पहली बार गोला को अनाज खिलाया गया। इस दौरान भारती के लुक की बात करें, तो कॉमेडियन भारती सिंह ब्लू कलर के शरारा शूट में नजर आई थीं। वहीं उनका बेटा गोला सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए बेहद क्यूट लग रहा था। शाम के वक्त भी पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारती सिंह ग्रीन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।

अप्रैल 2022 को मां बनी थीं भारती सिंह

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के 5 साल बाद भारती और हर्ष को 3 अप्रैल 2022 को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ। जब से भारतीय सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का चेहरा फैंस को दिखाया है, सभी उनकी मासूमियत पर दिल हार गए हैं। अक्सर गोला की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तुरंत वायरल हो जाती हैं।

Related Articles

Back to top button