समाचार

पति और प्रेमी दोनों से नहीं भरा मन, चलाया तीसरा चक्कर, रंगेहाथ पकड़ी गई.. हुआ खौफनाक अंजाम

आप जब भी किसी रिश्ते में रहते हैं तो उसमें वफादारी और पारदर्शिता बहुत जरूरी होती है। यदि ये दोनों चीजें ना हो तो रिश्ता टूटते देर नहीं लगती है। कई बार तो बात मारने-मरने तक पहुंच जाती है। अब उत्तर प्रदेश के कानपुर का यह मामला ही ले लीजिए।

यहां एक महिला कथित रूप से अपने पति को धोखा देकर किसी और से चक्कर चला रही थी। लेकिन हद तब हो गई जब उसका इस प्रेमी के अलावा एक दूसरा प्रेमी भी निकला। यानि वह पति और पहले प्रेमी दोनों को धोखा दे रही थी। ऐसे में पहले प्रेमी नए ऐसा कांड किया कि महिला का पति भी देखकर दंग रह गया।

घर में मिला पत्नी का शव

दरअसल सरोजनी देवी नाम की एक महिला की शादी ललित नाम के शख्स से हुई थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी तमन्ना भी है। यह दोनों की ही दूसरी शादी थी। ललित की पहली पत्नी का निधन हो गया था तो सरोजनी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। सरोजनी अपने दूसरे पति से प्रेग्नेंट भी थी।

29 अक्टूबर को ललित अपनी बेटी को लेकर ससुराल गया था। फिर 30 अक्टूबर को जब वह घर लौटा तो पत्नी का शव देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पति ने पहले घर के लोगों पर ही शक किया। उसने बताया कि देवरानी और जेठानी में अक्सर झगड़े होते रहते थे। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक अलग ही कहानी सामने आई।

पति और प्रेमी दोनों को दे रही थी धोखा

पुलिस को जांच में पता चला कि सरोजनी के सिलाई मशीन का काम करने वाले अंकुर से संबंध थे। वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। 29 अक्टूबर को भी जब ललित ससुराल गया तो सरोजनी ने अंकुर को घर बुला लिया था। हालांकि जब अंकुर घर आया तो उसने देखा कि सरोजनी फोन पर किसी तीसरे बंदे से रोमांटिक बातें कर रही हैं।

अंकुर को शक हुआ कि सरोजनी के तीसरे शख्स से भी संबंध है। इस बात पर दोनों का खूब विवाद हुआ। गुस्से में अंकुर ने सरोजनी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने मोबाइल से सभी कॉल डिटेल्स डिलीट की और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से 2 नवंबर को अंकुर को पकड़ लिया।

अंकुर ने ये बात स्वीकार करी कि सरोजनी के किसी और से फोन पर बात करने की वजह से उसने उसका गला दबाया था। हालांकि उसका कहना है कि गला उसने धीरे से ही दबाया था। तब सरोजनी की आंख भी खुली थी। लेकिन फिर वह मर गई। फिलहाल एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह और उनकी टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button