धार्मिक

राशिफल 4 नवंबर: आज मां लक्ष्मी की कृपा से ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल, कारोबार में होगी बरकत

आज हम आपको शुक्रवार 4 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आपकी आमदनी के साधन बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपके कारोबार में बरकत होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर हो जाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मनोरंजन संबंधित कार्यों में समय व्यतीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर अंजाम दे सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। निवेश से लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही थी, तो उसका हल निकल सकता है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्य संबंधित की गई यात्रा सकारात्मक परिणाम देंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अजनबी लोगों के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। गरीबों को भोजन कराएं इससे आपके जीवन की सारी समस्याओं का हल होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप कोई छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कमाई के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज पैसो के काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही थी, तो उसका हल निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते कामकाज में ध्यान लगा पाना बहुत कठिन रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Back to top button