विशेष

शादीशुदा हो या कुंवारी, भर-भर के प्यार करेगी हर लड़की, बस अपना लें ये 5 टिप्स

किसी भी रिश्ते को खुशी-खुशी चलाने के लिए उसका बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि रिश्ते निभाने के मामले में अधिकतर लड़के लापरवाह या नादान होते हैं। वह किसी तरह रिलेशनशिप में आ तो जाते हैं लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाते हैं। उनका रिश्ता कुछ समय बाद टूट जाता है। उनकी प्रेमिका या पति उन्हें छोड़ किसी और के साथ चली जाती है।

आज हम आपको कुछ खास रिलेशनशिप टिप्स बताने जा रहे हैं। यदि आप ने इन्हें अच्छे से फॉलो किया तो कोई भी लड़की आपको छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। वह दूसरे अफेयर के बारे में सोचेगी भी नहीं। इतना ही नहीं यदि आप सिंगल है तो इन टिप्स से लड़की आपसे रिश्ता जोड़ने पर मजबूर हो जाएगी। आपके ऊपर खूब प्यार लुटाएंगी।

ऐसे करें लड़कियों को इंप्रेस

1. यदि आप किसी लड़की के साथ पहले से रिलेशनशिप में है तो इस रिश्ते की इज्जत करना सीखे। इसे सभी चीजों से ज्यादा अहमियत दे। इसे लेकर लापरवाही ना बरतें। लड़की को एक पर्याप्त समय दे। उससे प्यार से बात करें। थोड़ा रोमांटिक भी हो जाएं। उसकी इज्जत करें। उसे हर पल ये एहसास करवाएं कि वह आपके लिए कितनी खास है। फिर देखिए कैसे वह आपकी दीवानी हो जाती है।

2. लड़कियों को झूठ बोलने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं। आप उनके साथ ईमानदार रहें। अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपसे कोई गलती हो भी जाए तो सच बोलकर माफी मांग लें। अपने पार्टनर को कभी धोखा देने की सोचे भी नहीं। उसके साथ वफादार रहें। उसके हर सुख और दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

3. यदि आप सिंगल हैं और लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो केयरिंग नेचर के बन जाइए। लड़कियों को केयर करने वाले लोग बड़े पसंद आते हैं। जब वह बीमार हो जाए तो उनका ख्याल रखें। वह दुखी हो तो उन्हें हंसाने की कोशिश करें। लड़कियों को बातें करना बड़ा अच्छा लगता है। ऐसे में आपको उनका दिल जीतने के लिए एक अच्छा श्रोता बनना होगा। उनकी बातें ध्यान से घंटों तक सुनना होगी।

4. लड़कियों को ऐसे लड़के बड़े पसंद आते हैं जो अपने पैरों पर खड़े होते हैं। जो स्वाभिमानी होते हैं। अपने दम पर लाइफ में कोई बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। पैसों के लिए मां बाप पर निर्भर नहीं रहते हैं। इसलिए आप अपने करियर पर फोकस करें। लाइफ में कुछ अच्छा करें। भले कम पैसे कमाएं, लेकिन वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से कमाएं।

5. लड़कियों को वह लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते जो उन्हें इग्नोर करते हैं। इसलिए आप लड़की को पूरी-पूरी अटेन्शन दें। उसकी तारीफ करें। उसे खास महसूस कराएं। उसके साथ अधिक समय बिताएं। फिर देखिए कैसे लड़की आपके ऊपर भर-भर के प्यार लुटाती है।

Related Articles

Back to top button