धार्मिक

इन 5 राशियों को जीवन में तरक्की के मिलेंगे रास्ते, शिव-पार्वती की कृपा से सुधरेगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से नौकरी, व्यापार, जीवन, परिवार में शुभ फल की प्राप्ति होती है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण हर क्षेत्र में परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर शिव-पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों को अपने जीवन में तरक्की के कई रास्ते मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार होने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को शिव-पार्वती की कृपा से शुभ संकेत मिल रहे हैं। आप अपने जीवन का पूरा आनंद उठाने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कामकाज अधिक होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

 

वृषभ राशि वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। किसी पुराने कामकाज को लेकर आप अधिक भागदौड़ करेंगे। मनोरंजन के कार्यकलाप में अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

 

मिथुन राशि वाले जातकों का समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से जीवन की चल रही परेशानियां दूर होंगीं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 

कर्क राशि वाले जातकों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश का सर्वश्रेष्ठ फल मिलेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से अपने कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने जीवन में आनंद महसूस करेंगे। आप घर-परिवार की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज में एकाग्रता बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप किसी मामले को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। खानपान में आपकी अधिक रूचि रहेगी परंतु बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

 

कन्या राशि वाले जातकों का समय साधारण रूप से व्यतीत होने वाला है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यस्थल में कामकाज का अधिक दबाव होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आपको आराम करने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 

तुला राशि वाले जातकों को लंबे समय से जीवन में चल रही परेशानी से राहत मिल सकती है। अचानक घर-परिवार में आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है। करियर के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बनी हुई है। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार में आपको उन्नति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने निजी जीवन की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी नए काम में हाथ ना डालें। यह समय नए कार्य के लिए शुभ नहीं है। किसी भी मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

 

धनु राशि वाले जातकों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। समय और भाग्य दोनों का साथ मिलेगा। आप अपने रुके कामकाज पूरे कर सकते हैं। निवेश संबंधित कार्यों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन, मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को भाग्य के बलबूते वित्तीय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कमाई के जरिए हासिल होंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप भीतर से शांति महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपकी मेहनत भविष्य में अच्छा फल देगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 

कुंभ राशि वाले जातकों के ऊपर शिव पार्वती जी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आप व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। खानपान में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों के कामकाज में चल रही दिक्कत दूर होगी। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल निश्चित मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आप किसी भी मामले में जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए। नौकरी करने वाले लोग थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यभार अधिक होने के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। पिता के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए।

Related Articles

Back to top button