अजब ग़जब

सिर्फ महा-जीनियस ही बता पाएंगे, जंगल में छिपे हैं दो सांप, दम है तो 2 मिनट में ढूंढकर बताओ

लोग अपनी बॉडी को बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करते हैं। जिम में जाकर वेट लिफ्टिंग कर मसल्स बनाते हैं। इसी तरह यदि आप अपने दिमाग को बेहतर बनाने चाहते हैं तो आपको उसका भी व्यायाम करना होगा। इसके कई तरीके हैं। जैसे पढ़ाई-लिखाई करना, किताबें पढ़ना इत्यादि। वैसे दिमाग को शार्प बनाने का एक और तरीका है पहेलियां बुझाना।

सोशल मीडिया पर इन दिनों आँखों का भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें बड़ी छाई रहती है। इसमें आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर इसमें किसी जानवर या ऑब्जेक्ट को ढूँढने को कहा जाता है। इसे हम आसानी से पहली नजर में नहीं ढूंढ पाते हैं। इसके लिए आपके पास तेज नजर और शार्प माइंड होना चाहिए। तो चलिए देखते हैं कि आपका दिमाग कितना तेज है।

जंगल में छिपे हैं दो-दो सांप, आपको दिखे?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यह एक घना जंगल है। इस जंगल में कई प्रकार के प्राणी घूमते रहते हैं। इसमें सांप भी शामिल है। सांप रेंगने वाले जीव होते हैं। यह घास, पेड़ और अन्य जगहों पर आसानी से रेंग जाते हैं। इनका नेचर छिपकर वार करने का होता है। ये वातावरण में इस कदर घुल मिल जाते हैं कि इन्हें आसानी से देख पाना मुश्किल हो जाता है।

इस तस्वीर में भी दो सांप छिपे हुए हैं। अब आपको इस जंगल में समय रहते इन सांपों को खोजना है। इसके लिए हम आपको दो मिनट का समय दे रहे हैं। यदि आप ने इस दो मिनट के अंदर दोनों सांपों को खोज लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस नंबर 1 हैं। तो चलिए देर किस बात की। अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट इसका सही जवाब बताइए।

यहां छिपा हुआ है सांप

तो आपको सांप दिखा क्या? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी सांप ढूंढने में मदद कर देते हैं। यह दोनों सांप बड़े ही चालाक हैं। इसलिए ऐसी जगह छिपे हैं जहां आप इन्हें आसानी से नहीं देख पाएं। आपको पहला सांप दो पेड़ों के बीच दिख जाएगा। वहीं दूसरा सांप तस्वीर की दायीं तरफ नीचे छिपा है। यह दोनों कोस्टल कार्पेट पायथन हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह पहेली पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलें। जरा आप भी देखें कि कौन ज्यादा स्मार्ट है।

Related Articles

Back to top button