पहले से ही फिक्स था प्रियंका का ‘मिस वर्ल्ड’ ताज, 22 साल बाद पूर्व मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी है। शादी के बाद से ही वह अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में बस गई थी। इसी बीच उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। ऐसे में काफी समय बाद भारत लौटी प्रियंका का एयरपोर्ट पर स्वागत भी किया गया। लेकिन इसी बीच प्रियंका सवालों के घेरे में भी आ चुकी है।
दरअसल, 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा पर पूर्व मिस बारबाडोस ने आरोप लगाया है कि प्रियंका यह ताज चीटिंग की वजह से जीत पाई। आइए जानते हैं प्रियंका पर और क्या आरोप लगाए गए?
22 साल बाद सामने आई प्रियंका की सच्चाई!
दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान प्रियंका काफी चर्चा में रही थी और उनकी किस्मत के ताले खुल गए। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर कई जगह से काम के ऑफर मिलने लगे। लेकिन अब करीब 22 साल बाद पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने ने प्रियंका पर आरोप लगाया है कि प्रियंका की जीत एक फिक्स थी। बता दे लीलानी एक मशहूर यूट्यूबर हैं जिनके आरोप से हर कोई हैरान रह गया।
लीलानी ने कहा कि, “आपको याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। स्पॉन्सर भी जी टीवी था, जो एक इंडियन केबल स्टेशन था। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश (कंधे से कमर तक होकर जाने वाला पीस जिसपर ‘मिस इंडिया’ वगैरह लिखा होता है) पर ऊपर पहले जी टीवी लिखा था, और फिर हमारे देश का नाम था।”
सही नहीं था प्रियंका का कास्ट्यूम
प्रियंका की ड्रेस के बारे में बात करते हुए लीलानी ने बताया कि, “प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी।
ऐसा बताया गया कि वो अपना स्किन टोन सही करने के लिए कोई स्किन टोन क्रीम लगा रही थीं, जो अभी भी सही नहीं हुई थी। इसलिए स्विमसूट राउंड के जजमेंट के समय वो लिटरली एक ड्रेस में थीं। अगर आप एक पेजेंट में हो और कोई आपको फेवर कर रहा है तो आप इस बारे में क्या कर सकते हो? आप इसके साथ क्यों नहीं जाओगे, आप भी जीतने ही आए हो।”
खिताब जीतने से पहले स्टार बन गई थी प्रियंका
लीलानी का कहना है कि, खिताब जीतने से पहले प्रियंका को कई ऑफर मिलने लगे थे। लीलानी ने बताया कि, “प्रियंका को कई ऐसे प्रेस मीट और फोटोशूट में देखा गया जिसके लिए एशिया की ही नहीं, किसी भी लड़की को कभी नहीं बुलाया गया।
प्रियंका की जीत से पहले ही बीच पर उनका फोटोशूट हो रहा था, जबकि बाकी लड़कियों को रेत पर एक तरफ खड़ा कर दिया गया था। और इतना ही नहीं, प्रियंका का गाउन डिजाइन करने वाले डिज़ाइनर ने ही सभी की ड्रेस बनाई थी। लेकिन जहां प्रियंका की ड्रेस की फिटिंग बेहतरीन थी, वहीं बाकी लड़कियों की ड्रेस की फिटिंग बहुत खराब थी।”
बता दें लीलानी के इस खुलासे कई लोग हैरान है। कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया गया तो कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि, 22 साल बाद ये आरोप क्यों? वही एक यूजर ने कहा कि, “ये बहुत इंटरेस्टिंग है और आपने सब बहुत अच्छे से समझाया।” इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। बता दें अभी तक प्रियंका का इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि, ‘देसी गर्ल’ इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है ?