धार्मिक

घर में लड्डू गोपाल रखने से पहले जान लें ये 10 नियम, एक भी गलती की तो नाराज हो जाएंगे बाल गोपाल

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। कई लोग इन्हें अपने घर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड्डू गोपाल को घर में रखने के कुछ खास नियम और कायदे होते हैं। वैसे तो ये नियम इतने भी सख्त नहीं होते हैं, लेकिन लड्डू गोपाल को खुश रखना है तो इनका पालन जरूर करना चाहिए।

लड्डू गोपाल को घर रखने के नियम


1. वैसे तो आप लड्डू गोपाल को कभी भी अपने घर ला सकते हैं। इसका कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता है। हालांकि अधिकतर लोग जन्माष्टमी के दिन इन्हें घर लाना पसंद करते हैं।

2. लड्डू गोपाल को जब भी घर लाएं तो उन्हें पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा से ही स्थापित करें। इसके बिना उन्हें कहीं भी यूं ही नहीं रखना चाहिए। वरना आपको इनकी पूजा का लाभ नहीं मिलेगा।

3. लड्डू गोपाल के बाजार में कई तरह के साइज़ होते हैं। आप इनमें से जो भी साइज़ लाना चाहें ला सकते हैं। इसे लेकर कोई खास नियम नहीं है। बस इतना ध्यान रखें कि श्रीकृष्ण का यह बाल स्वरूप जब घर लाते हैं तो बच्चों की तरह उनकी सेवा की जाती है।

4. बच्चों की तरह लड्डू गोपाल को भी रोज नहलाया जाता है। इन्हें आप दूध, दही, शहद, गंगाजल, चीनी जैसी चीजों के मिश्रण से स्नान करवा सकते हैं। नहलाने के बाद इन्हें साफ कपड़े से पोंछना चाहिए और सुंदर कपड़े व शृंगार पहनाना चाहिए।

5. लड्डू गोपाल की रोज सुबह और शाम पूजा करना चाहिए। उनकी आरती उतारना चाहिए। उन्हें मान और सम्मान देना चाहिए। उनकी मूर्ति को कभी भी बुरे तरीके से नहीं उठाना चाहिए। पूजा के बाद अंत में उनसे अपनी गलतियों की क्षमा मांगना चाहिए।

6. घर में जब भी कुछ बने तो उसका सबसे पहला भोग लड्डू गोपाल को लगाना चाहिए। हालांकि ध्यान रहे कि उन्हें सिर्फ सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। प्याज, लहसुन और नॉनवेज जैसी चीजें उनसे दूर रखना चाहिए।

7. लड्डू गोपाल को जब भी भोग लगाएं तो साथ में पानी का एक ग्लास और तुलसी का पत्ता जरूर रखें। बाजार से कोई मीठी चीज खरीदकर लाएं तो उन्हें भी इसका भोग लगाना ना भूलें। उन्हें माखन बड़ा पसंद है तो समय-समय पर इसका भी भोग लगाएं।

8. बच्चों की तरह लड्डू गोपाल को भी घर में कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें आप अपने साथ ले जाएं। या फिर किसी भरोसेमंद शख्स के पास छोड़कर जाए। इसकी एक वजह ये भी है कि उन्हें रोज पूजा पाठ और लाड़ दुलार की जरूरत होती है।

9. लड्डू गोपाल को कभी भी झूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। उनके आसपास का स्थान साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्हें कपड़े भी साफ पहनाने चाहिए। उनका नित्य स्नान करना चाहिए।

10. यदि आपसे लड्डू गोपाल की मूर्ति खंडित हो जाए तो इसे घर में नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ होता है। आप इन्हें फूलों में लपेटकर शुद्ध जल्द में प्रवाहित कर दें। इसके बाद आप एक नए लड्डू गोपाल ला सकते हैं।

घर में लड्डू गोपाल रखने के लाभ

घर में लड्डू गोपाल रखने के कई लाभ होते हैं। इससे घर में खुशियां बनी रहती है। एक नेगेटिव माहौल दूर होता है। पूरा घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है। जब हम लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं तो हमारा मन प्रसन्न होता है। हम खुश रहते हैं। तनाव कम होता है। इससे सेहत भी अच्छी रहती है।

लड्डू गोपाल को व्यापार स्थल पर भी रखा जा सकता है। इससे आपके बिजनेस में बहुत लाभ होता है। लड्डू गोपाल की सेवा से घर में पैसों की कोई कमी नहीं होती है। उनके आशीर्वाद से हमारे सभी दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। इनकी सेवा करने से निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है। इससे घर में लड़ाई झगड़े भी नहीं होते हैं।

Related Articles

Back to top button