देश छोड़ विदेशों में बस गई ये पॉपुलर एक्ट्रेसेस, कुछ ने बॉलीवुड से भी कर लिया किनारा

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस ने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। बड़े एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक हर कोई इनके साथ काम करने के लिए तरसता था। वहीं उन्होंने अपने करियर में भी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जहां कुछ अभिनेत्री अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है तो कई अभिनेत्रियों ने ग्लैमरस इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है। वहीं कुछ अभिनेत्री तो ऐसी है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने के साथ-साथ अपने देश को छोड़कर विदेश में ही बस गई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी है अभिनेत्रियों के बारे में जो विदेश में बस चुकी है। तो आइए जानते हैं कौन है एक्ट्रेसेस?
मीनाक्षी शेषाद्री
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री का। बता दें, मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हर एक एक्टर के साथ उनकी जोड़ी पसंद की गई। इसी बीच करियर के पीक पर मीनाक्षी ने हरीश मसूर के साथ शादी कर ली और वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मीनाक्षी शेषाद्री अपनी फैमिली के साथ टेक्सास के प्लानो शहर में रहती है और वहां पर डांसिंग क्लासेस चलाती है।
रंभा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रंभा हाल ही में अपने एक्सीडेंट वजह से चर्चा में आई थी। बता दे एक समय पर रंभा ने बॉलीवुड में राज किया है और उन्होंने अनिल कपूर, सलमान खान और गोविंदा जैसे हर बड़े एक्टर के साथ काम किया। इसी बीच रंभा ने मशहूर बिजनेसमैन इंद्रकुमार पद्मनाथन से शादी रचा ली और वह अपने पूरे परिवार के साथ कनाडा में रहती है। बता दे रंभा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा को भला कोई नहीं जानता। एक समय पर प्रीति फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थी। हालांकि अभी भी फैंस के बीच उनका खुमार कम नहीं हुआ है। लेकिन अब वह फिल्मों में कम ही एक्टिव है। बता दे प्रीति जिंटा ने विदेशी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की है। इसके बाद में अमेरिका में ही बस गई। बता दे इसी साल प्रीति जिंटा के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनका सिक्का ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी चलता है। वह हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिंगर निक जोनास से शादी रचा कर अमेरिका में बस गई। इन दिनों प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। गौरतलब है कि इसी साल प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी है और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। अब प्रियंका करीब 3 साल बाद भारत लौटी है, ऐसे में उनके फैंस काफी उत्साहित है।
सेलिना जेटली
‘थैंक यू’, ‘एक्सीडेंट ऑन हिल रोड’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। बता दें सेलिना ने विदेशी बॉयफ्रेंड पीटर हग से शादी रचाई है जिसके बाद उनके घर 3 बच्चों का जन्म हुआ। बता दें, शादी करने के बाद वह दुबई में सेटल हो गई है।