बॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देखते ही लोगों ने की पत्थरबाजी, शो छोड़कर भागी एक्ट्रेस : Video

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। इन दिनों अक्षरा सिंह बदलापुर महोत्सव को लेकर चर्चा में थी। वह बदलापुर महोत्सव में शामिल भी हुई लेकिन उनके ऊपर पत्थरों की बरसात कर दी गई जिसके बाद एक्ट्रेस को वहां से भागना पड़ा। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अक्षरा सिंह को देखने के लिए उमड़ी भीड़
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान अक्षरा सिंह के साथ-साथ ‘हर हर शंभू’ गाना गाने वाली मशहूर सिंगर अभिलाषा पांडा भी मौजूद थी। अक्षरा सिंह से जब अपने गाने पर परफॉर्म कर रही थी तभी अचानक हंगामा हुआ और लोगों ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन पर कागज भी फेंके। धीरे-धीरे हंगामा बढ़ता ही गया।

akshra singh

इसके बाद अक्षरा सिंह गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गई। इस दौरान समिति को पुलिस का भी सहारा लेना पड़ा। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने इस दौरान डंडेबाजी भी की।

दरअसल, अक्षरा सिंह को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करना भी शुरू कर दिया। बता दे अक्षरा के बाद महोत्सव में शामिल हुए बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया। इस हंगामे के बाद तुरंत मंच का समापन कर दिया। बता दे अक्षरा सिंह ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, “मैं भागती नहीं थी मगर क्या करें, उस पे तेरा प्यार लुटाना गजब ढा गया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं अक्षरा
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है जिन्होंने टीवी दुनिया के पॉपुलर शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया है। इस दौरान उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। बता दे अक्षरा सिंह को भोजपुरी की शेरनी भी कहा जाता है। वह पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर गायिका और बेस्ट डांसर भी है।

akshara singh

अक्षरा ने अपने करियर में ‘सौगंध गंगा मैया की’, ‘धड़कन’, ‘सत्या’, ‘तबादला’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मशहूर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के जरिए की थी। इसके बाद वह भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस के रूप में उभरी। अक्षरा की फैंस फॉलोइंग जबरदस्त है. फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं.

Related Articles

Back to top button