विशेष

तुलसी विवाह के दौरान करें यह खास काम, अपने आप आएगा पैसा, हो जाओगे मालामाल

हिंदू धर्म में तुलसी को काफी पवित्र माना गया है। इसे देवी की संज्ञा दी गई है। आज यानी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार से उनका विवाह होता है। इसे देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। तुलसी के कई आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व भी होते हैं। आज हम आपको तुलसी से धन कमाने के कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं।

तुलसी से धनवान बनने के उपाय

1. अपने पर्स में तुलसी की कुछ पत्तियां रखना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। आपका पैसों का भंडार कभी खाली नहीं होता है। व्यर्थ के खर्चे रुक जाते हैं। इसके अलावा आप अपनी धन रखने की तिजोरी या अलमारी में भी तुलसी के कुछ पत्ते रख सकते हैं। इनके अधिक पुराने होने पर आप इन्हें बदल भी सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा।

2. तुलसी की एक जड़ लीजिए और उसे पीले रंग के कपड़े में लपेट लीजिए। अब इसका लॉकेट बनाकर अपने हाथ या गले में बांध लीजिए। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। पैसों को लेकर आपका भाग्य 10 गुना बढ़ जाएगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां आपको धन लाभ होगा। आपके हाथ में अपने आप पैसा कमाने का हुनर पैदा हो जाएगा। आपके हाथ जिन पैसों को लगेंगे वह लगातार बढ़ते जाएंगे।

3. हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए आप तुलसी के कुछ पत्ते मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर उसकी पूजा कर सकते हैं। इसके बाद इन पत्तों को अपने पैसा रखने की जगह पर रख दें। घर के अलावा इन्हें अपने दुकान और ऑफिस में भी रख सकते हैं। इससे आपके घर पैसों की कभी कोई कमी नहीं होगी। बिजनेस में भी खूब फायदा होगा। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

4. जब आप तुलसी विवाह करें तो उन्हें सुबह की सामग्री और चुनरी अवश्य चढ़ाएं। इससे ना सिर्फ आपके सुहाग की उम्र बढ़ेगी बल्कि उसकी दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी। इस उपाय से आपके और पति के रिश्ते मधुर होंगे। साथ ही पति का बिजनेस अच्छा चलेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

5. घर में कम से कम एक तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। इस पौधे को रखने के बाद इसकी अच्छे से केयर भी करना चाहिए। इसमें नियमित रूप से पानी देते रहना चाहिए। इसे कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि यह सूख जाए तो इसे नदी में ठंडा कर घर में नया तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए।

6. तुलसी के पौधे की सुबह-शाम नियमित रूप से पूजा भी करनी चाहिए। उनके आगे सुबह-शाम घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। शादी तो अगरबत्ती भी लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। इस उपाय से घर में बरकत कभी कम नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button