समाचार

7 साल के बच्चे को आया 7 बार हार्ट अटैक, जूते में पैर डालते ही तड़प-तड़पकर मर गया

हार्ट अटैक (Heart attack) आने के मामले इन दिनों काफी बढ़ रहे हैं। पहले तो सिर्फ बुजुर्ग लोगों को ही दिल का दौरा पड़ा करता था। लेकिन अब युवा लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि हाल ही में एक 7 साल के छोटे बच्चे को 7 बार हार्ट अटैक आया। बच्चे को दिल का यह दौरा तब पड़ा जब उसने अपना पैर जूते में डाला। इसके बाद वह बुरी तरह तड़पने लगा और 2 दिनों के अंदर उसकी मौत हो गई। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह माजरा क्या है।

जूते में पैर डालते ही तड़पने लगा बच्चा

दरअसल यह हैरान करने वाला मामला ब्राजील के साओ पाउलो शहर का है। यह घटना 23 अक्टूबर की है। यहां 7 साल का लुइज मिगुएल अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान सबसे पहले उसने अपने कपड़े पहने। फिर अच्छे से बाल बनाए। अंत में वह जूता पहनने लगा। लेकिन जैसे ही उसने जूते के अंदर पेड़ डाला वह दर्द से बुरी तरह तड़पने लगा।

बच्चे का पैर एकदम लाल पड़ने लगा। उसमें सूजन भी दिखाई देने लगी। यह देख उसकी 44 साल की मां एंजेलिता बुरी तरह घबरा गई। उसने अपने आसपास नजर दौड़ाई लेकिन उसे कोई भी जहरीला जीव नहीं दिखाई दिया। इसके बाद उसने जूते के अंदर झांका। बस यही से वह सारा माजरा समझ गई। जूते के अंदर दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू छुपा बैठा था। उसी ने बच्चे के पांव में डंक मार दिया था।

दुनिया के सबसे जहरीला बिच्छू ने मारा डंक

ब्राजीलियन येलो स्कॉर्पियन (Brazilian Yellow Scorpion) नाम का यह बिच्छू दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू होता है। इसे Tityus Serrulatus भी कहा जाता है। इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि जान भी जा सकती है। जब बिच्छू ने इस बच्चे को काटा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी मां आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले गई। यहां उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया। शुरुआत में बच्चे की हालत में सुधार भी देखने को मिला। लेकिन फिर वह जिंदगी और मौत की जंग हार गया। उसकी 25 अक्टूबर को मौत हो गई।

डॉक्टरों ने पाया कि बिच्छू के काटने के बाद बच्चे को डर के मारे और जहर के कारण 7 बार दिल का दौरा पड़ा। इस चीज में बच्चे की हालत बहुत ज्यादा खराब कर दी। और इसी के चलते उसकी तड़प तड़प कर जान चली गई। इस घटना से आप भी सीख लें और थोड़ा सतर्क होकर अपने जूते चप्पल पहने। इन्हें बनने से पहले अच्छे से झटका लेना चाहिए। खासकर जब बच्चे जूते पहने तो आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button