धार्मिक

राशिफल 5 नवंबर: आज इन 3 राशियों की तकदीर लिखेंगे शनिदेव, रुके धन की होगी प्राप्ति, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको शनिवार 5 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप जिस काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, आज वह कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपके कामों की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने सोचे हुए जरूरी कामों को आज पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काम-धंधे में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपका अधिक मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मेहनत से धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। अनुभवी लोगों के साथ जान पहचान हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी यात्रा से धन लाभ होने के योग हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। निजी बिजनेस से आर्थिक नुकसान होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अगर आप से कोई व्यक्ति पैसा उधार मांगने के लिए आता है, तो आप उसे ना दें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से दोनों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़े हुए किसी भी काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। मन में कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। कामकाज में अधिक व्यस्त होने के चलते शरीर में थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बिजनेस की गति बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कामकाज में अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। भाई बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आप को फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते लगातार कामकाज में कामयाबी हासिल करते चले जाएंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button