इन 9 राशियों पर संकट मोचन हनुमानजी हुए मेहरबान, मिलेगा किस्मत का साथ, धनलाभ के बने योग

मनुष्य के जीवन में जो भी सकारात्मक-नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में लगातार बदलाव होने के कारण व्यक्ति का जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार प्रभावित होता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को हर क्षेत्र से परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी मेहरबान रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से इन राशियों के लोगों को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा और धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों के कर्म क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग कुछ परिवर्तन करने का सोच-विचार कर सकते हैं, जिसका व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में आपको उन्नति हासिल होगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था मजबूत बनेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले लोगों को किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने होंगे। आप समय का सदुपयोग कीजिए। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय व्यर्थ ना करें। कुछ कामकाज में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से संबंधित कारोबार में आपको मिलाजुला लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन खुश रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों को कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कठिन समय में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों का ज्यादातर समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होने वाला है। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बनाकर रखना होगा। व्यापारी लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों के जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से यदि आप कोई निवेश करते हैं तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। युवा वर्ग के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय उत्तम रहने वाला है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहेगी, जिसकी वजह से आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कामकाज पर आप फोकस कर सकते हैं। कार्यस्थल में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। खाने-पीने से संबंधित कारोबार में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बने रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। आप अंदर से खुशी महसूस करेंगे। कर्म क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ किसी जरूरी कार्य को लेकर मीटिंग हो सकती है। ऑफिस में आप का दबदबा बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के बीच चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। कारोबारियों की कोई महत्वपूर्ण डील पक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप उत्तम भोजन का पूरा आनंद लेंगे। संतान की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना में अनुभवी लोगों का सपोर्ट मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जिम्मेदारी और कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है। नौकरी से जुड़े हुए लोग अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़ें अन्यथा कार्य भार अधिक हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आप अपने कारोबार में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों का समय सकारात्मक रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आपको अपनी योजनाओं में अच्छा लाभ मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। निवेश संबंधित कार्यों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। व्यापार में आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को पिछले किए हुए कामों का अच्छा नतीजा मिलने की संभावना बन रही है। आप काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपका मन शांत रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।