बॉलीवुड

इस एक बात ने खराब कर दिए थे बबीता और नीतू सिंह के रिश्ते, आज तक है मनमुटाव

अक्सर फिल्मों में आप रिश्ते में मनमुटाव जैसी बातें देखते और सुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी ही बातें फिल्मी सितारों के बीच रियल लाइफ में भी होती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देवरानी-जेठानी यानि नीतू और बबीता के रिश्ते से जुड़ी एक अनसुने मनमुटाव के बारे में खास। जिसे जानने के बाद आप भी रह जाएंगे हैरान। दोनों के बीच सालों तक कोई बात नहीं हुई थी मगर फिर इस तरह हुई थी रिश्ते से दूर खटास।

इस कारण बढ़ी रिश्ते में खटास

बात साल 2019 की है जब अभिनेत्री नीतू कपूर की मां राजी सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, उस दौरान पूरा कपूर खानदान राजी सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ लेकिन इन सबके बीच अभिनेत्री बबीता को किसी ने नहीं देखा। उस वक्त हैरान कर देने वाली बात यह थी कि सिर्फ बबीता ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां करीना और करिश्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई।

यही नही बल्कि बात उस वक्त बढ़ गई जब साल 2007 में, रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और उनकी बेटियां नीतू कपूर की इकलौती बेटी की शादी में शामिल नहीं हुई। वह नीतू कपूर के परिवार के सारे फंक्शान्स से दूर रहीं लेकिन रणधीर कपूर को शादी में देखा गया था। वहीं इससे पहले साल 2003 में नीतू भी अपनी भतीजी करिश्मा कपूर की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। लेकिन ऋषि कपूर अकेले इस शादी का हिस्सा बने थे।

इस तरह खत्म हुआ मनमुटाव

मिली जानकारी के मुताबिक बबीता और नीतू सिंह के बीच का मनमुटाव उस वक्त खत्म हुआ जब साल 2012 में सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की शादी की खबरें सामने आईं। इस झगड़े को खत्म करने की शुरुआत जेठानी बबीता ने की थी। उन्होंने नीतू कपूर को पर्सनली शादी में आमंत्रित करके सारे मनमुटाव दूर किए। खास बात तो यह है कि करीना की शादी में बबीता पर्सनली नीतू और ऋषि कपूर के घर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र देकर आईं थीं। इसके बाद दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया था और फिर नीतू अपनी भतीजी करीना कपूर के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं।

खबरों की माने तो नीतू ने यह भी कहा था कि सैफ और करीना की शादी पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी का मौका है। हम सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उसी साल, दोनों करिश्मा के बेटे के बर्थडे का जश्न मनाने के लिए गोवा भी पहुंची थीं। लेकिन दोनों ही अभिनेत्रियों को देखकर लोग भी हैरान रह गए थे। बबीता और नीतू के को एक-साथ देखकर पूरा कपूर खानदान बेहद खुश हुआ था। आज दोनों के बीच कोई भी मनमुटाव नही है और कई बार दोनों को फैमिली फक्शन्स में साथ भी देखा जा चुका है। इसके अलावा करिश्मा और रिद्धिमा के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन समय के मुताबिक उन दोनों के बीच के रिश्ते भी ठीक हो गए थे।

बॉलीवुड से जुड़े दिलचस्प किस्से जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहे। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button