बॉलीवुड

दुनिया भर में मशहूर होने के बाद भी इन सुपरस्टार्स में नहीं कोई घमंड, जीते हैं बिल्कुल आम ज़िंदगी

फिल्मी सितारों को लेकर कई लोगों का मानना है कि वो अपनी दौलत और शौहरत का जरुर घमंड रखते होंगे। यही नही बल्कि जब कोई भी इंसान आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचता है तो किसी भी आम इंसान की यही सोच होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कोई अपनी दौलत और शौहरत का घमंड नहीं करता, और आज हम आपको उन्हीं सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं खास जो दुनिया भर में खूब नाम कमाने के बाद नहीं रखते किसी भी तरह का कोई घमंड।

सोनू सूद

इन दिनों दुनिया भर में अपनी दयालुता के चलते सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता सोनू सूद का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। कोरोना काल में जिस तरह सोनू सूद ने लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है वो बात काबिले तारीफ है। आज एक सुपरस्टार होने के बावजूद भी सोनू सूद खुद लोगों को बस स्टड और रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आते रहे हैं। उनके नेक दिल की दयालुता को देखकर आप कह सकते हैं कि उन्होंने कभी अपने स्टारडम का घमंड नहीं किया।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के दुनिया भर में लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस मौजूद हैं। अक्षय ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि दरियादिली के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार को भी अपने स्टारडम का बिलकुल घमंड नहीं है। अक्षय एक आम इंसान की तरह रहना ही पसंद हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं।

आमिर खान

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का नाम दुनिया भर में शुमार है। शायद आप इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि आमिर बॉलीवुड के इकलौते एक ऐसे अभिनेता हैं जो साल में एक ही फिल्म करते हैं और वह फिल्म करोड़ों तक की कमाई कर ही लेती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने भी कभी अपने स्टारडम का घमंड नहीं किया।

रणबीर कपूर

फिल्मी जगत को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। रणबीर कपूर के लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस हैं लेकिन उन्हें अपने इस रुतबे का बिलकुल घमंड भी नहीं है।

सनी देओल

फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार सनी देओल ने ना सिर्फ 90 के दशक में बल्कि आज भी फिल्मों में अपना कमाल दिखाया है। आज भी सनी देओल का अंदाज देख लोग उनके दीवाना हो जाते हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल ने भी कभी अपनी दौलत और शौहरत का घमंड नही किया। सनी देओल एक अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीती में भी शुमार हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन जो अपने स्टाइल के साथ-साथ डांस से भी सबको दीवाना बनाते आए हैं। उनके पास भी दौलत की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन आम इंसान की तरह रहना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री का ये स्टार कई बार ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए भी नजर आ चुका है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button