इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कैसी रहेगी ग्रहों की चाल और किस पर होगा प्रभाव?

हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5:30 बजे लगेगा। वही सूतक सुबह 8:20 से लगेगा। ऐसे में किसी भी तरह का धार्मिक और शुभ कार्य नहीं हो पाएंगे। वहीं कई राशियों पर इसका खास प्रभाव भी देखने को मिलेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी और भी ख़ास बातें…
कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण?
सबसे पहले हम आपको बता दें, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. जबकि साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है। बता दें, 8 नवंबर 2022 को भारत में 5.30 मिनट से चंद्रग्रहण दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6.18 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9.21 मिनट से शुरू होगा, जबकि 6.18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
कहां नजर आएगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण?
कहा जा रहा है कि, यह चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, यूरोप, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, और दक्षिण अमेरिका के हिस्सों में दिखाई देगा। जबकि भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में इस चंद्रग्रहण के नज़ारे को देखा जा सकेगा।
ध्यान रहे ये ख़ास बातें
चंद्र ग्रहण के दौरान आप भगवान का ध्यान कर सकते हैं। कहते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान देवी देवताओं को ध्यान करना शुभ माना जाता है। हालांकि इस दौरान आपको कुछ खाने पीने से जरूर बचना चाहिए। दरअसल, चंद्र ग्रहण के दौरान हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं जो शरीर में जा सकते हैं।
ऐसे में खाने पीने की चीजों से दूर रहिए। हो सके तो इस दिन गंगा में स्नान कर दान करें जिसे काफी शुभ माना गया है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि, ग्रहण से पहले ग्रहण के बाद नहाने से कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता। इसके अलावा ध्यान रहे कि, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकले।
क्यों होता है चंद्रग्रहण?
दरअसल, चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। ऐसे में चाँद पूरी तरह से छिप जाता है। यही वजह है कि, जब ग्रहण को देखते हैं चाँद हमें काला दिखाई देता है जिसे चंद्रग्रहण कहते हैं।
क्या होगा ग्रहों पर प्रभाव
हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद पंडित सुरेंद्र शर्मा एवं आरपीएम मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य केशव दत्त जोशी के मुताबिक, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसका वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि पर अधिक असर रहेगा। चंद्रग्रहण के दौरान इन राशि वालों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। पंडित जी के अनुसार, इन राशियों के व्यक्ति को आर्थिक, करियर, कारोबार और सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।