बॉलीवुड

खुद से 12 साल छोटे कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार के साथ जल्द शादी रचाएंगी गौहर खान!

अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में छाई हुईं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गौहर खान खुद से 12 साल छोटे कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार के साथ इश्क फरमा रही हैं। यह जोड़ी लंबे समय से सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रही थी। वहीं अब यह खबरें के अपने इस रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए गौहर खान और जैद दरबार तैयार हो चुके हैं और अब दोनों ने सगाई भी कर ली है। खास बात तो यह है कि अपने इस रिश्ते को लेकर गौहर खान बेहद सीरियस हैं जिसके बाद वो जल्द ही जैद के साथ निकाह कर लेंगी।

एवज दरबार के भाई हैं ज़ैद

जानकारी के लिए बता दें कि जैद म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं, जोकि पेशे से एक अभिनेता, डांसर, इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर के अलावा टिकटॉक स्टार भी रह चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जैद के चाहने वाले फैंस की भी कोई कमी नही है। शायद ही आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि जैद दरबार टिक टॉक स्टार अवेज दरबार के भाई हैं, जो कि एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं।

गौहर खान ने जन्मदिन पर शेयर की पोस्ट-

पिछले हफते 23 अगस्त को गौहर खान ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर गौहर खान के साथ जैद के अलावा उनके भाई अवेज दरबार, नगमा और कई टिक-टोक स्टार नजर आए। जानकारी के मुताबिक जैद ने गौहर को सरप्राइज देने के लिए ये पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। अपने बर्थडे पर इस खास सरप्राइज के लिए गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर सबका शुक्रिया अदा कर लिखते हुए कहा- अल्लाह का शुक्रिया मेरा अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन। आज मेरे जीवन में प्यार देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। मैं वास्तव में धन्य हूं। मैं आप सबको प्यार करती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A bit of everything! #birthdayLove #reelskaro

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on


इसके बाद एक दूसरे पोस्ट को शेयर करते हुए गौहर ने जैद दरबार को टैग कर लिखा – अपना जन्मदिन का प्लान सोच रही हूं और पसीना किसी और को आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यही लगता है कि गौहर खान को जैद द्वारा दिया गया ये बर्थडे सरप्राइड बेहद पसंद आया।

गौहर-कुशांल टंडन का ब्रेकअप

गौरतलब है कि जैद दरबार से पहले गौहर खान का नाम अभिनेता कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ चुका है। गौहर और कुशाल की प्रेम कहानी बिग बॉस घर में शुरु हुई थी। यह जोड़ी एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आई थी लेकिन उसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। बावजूद इसके गौहर खान और कुशाल टंडन अच्छे दोस्त हैं। बताते चलें कि आखिरी बार गौहर खान को फिल्म बेगम जान में देखा गया था, लेकिन इसके बाद गौहर लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है। लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गौहर अक्सर फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती ही रहती हैं जिसे फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button