धार्मिक

24 नवंबर से 24 घंटे मौज करेगी ये राशियां, मार्गी गुरु बरसाएंगे कृपा, मिलेगा खुशियों का खजाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह का हमारी राशि पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि या चाल बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर हमारी लाइफ पर भी पड़ता है। देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके पहले वह 29 अक्टूबर को मीन राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से चार राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि यह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी है।

कर्क राशि

गुरु के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। इन्हें भाग्य का हर पल साथ मिलेगा। यह जिस भी काम में अपना हाथ डालेंगे वह सफल होगा। शत्रु आप से डरने लगेंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आते जाते आपको सलाम करेंगे। पैसों के मामले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह के मार्गी होने का सीधा लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को भी होगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। अगले कुछ महीनों में विवाह के योग बन सकते हैं। पुराने दुख दर्द खत्म होंगे। अपनों का साथ और सपोर्ट मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि

गुरु की सीधी चाल का भरपूर लाभ कन्या राशि को भी मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आएगा। पैसा कमाने के नए साधन खुल जाएंगे। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगेगी। कहीं अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। मकान की खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। संतान की तरफ से सुख और लग्जरी लाइफ मिलेगी। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। किसी विशेष काम से यात्रा करना सफल होगा। काफी दिनों के बाद बहुत खुश और टेंशन फ्री रहेंगे।

वृषभ राशि

गुरु ग्रह के मार्गी होने का लाभ वृषभ राशि के जातकों को भी मिलने वाला है। इन्हें नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इससे अच्छा समय कोई नहीं है। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इसके अलावा गुरु के वक्री होने का सीधा लाभ मीन और धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा। इसकी वजह यह है कि बृहस्पति ग्रह मीन और धनु राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में इनके ऊपर गुरु की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। वहीं जिन जातकों के ऊपर गुरु की बुरी दृष्टि रहती है उन्हें हर गुरुवार विष्णु भगवान की पूजा पाठ करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button