मनोरंजन

आखिर क्या वजह थी कि कोर्ट ने देवानंद के काले कोट पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, जानिए

हिंदी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। अगर हम गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद के बारे में बात करें तो इन्होंने लगभग 6 दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरा इनकी बेहतरीन एक्टिंग के दर्शक दीवाने थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई कलाकार आता है लेकिन आज तक देवानंद की टक्कर का कोई नहीं हो पाया। अपने जमाने में देवानंद सबसे दिग्गज अभिनेताओं की श्रेणी में माने जाते थे। इनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी। इस अभिनेता की झलक पाने के लिए फैंस की लंबी लाइन लगी रहती थी।

देवानंद के हर अंदाज के दीवाने थे लोग

देवानंद फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेताओं में से एक रहे हैं। इनकी फिल्में हो या लुक, हर चीज का जलवा इनमें मौजूद था। वर्तमान समय में भी इस सदाबहार अभिनेता को भुलाया नहीं जा सकता। लोग इनकी एक्टिंग के साथ-साथ इनके लुक्स के दीवाने थे। अभिनेता देवानंद यूं तो अपने डायलॉग डिलीवरी के लिए खास अंदाज के लिए मशहूर थे, लेकिन सबसे ज्यादा इन्होंने सुर्खियां काले कोट की वजह से बटोरी थी। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं, देव साहब जब काला कोट पहनते थे तो मानो कहर ढाह रहे हों। इनका यह स्टाइल उस जमाने में काफी मशहूर था। लड़कियां इनके लुक को देखकर दीवानी हो जाती थीं। देवानंद साहब की दीवानगी में लड़कियां कुछ भी करने को तैयार हो रहतीं थीं। यहां तक कि लड़कियां अपने आप को जोखिम भी पहुंचा लेती थीं।

देव साहब को देखने के लिए लड़कियां छत से लगा देती थीं छलांग

देव साहब सफेद शर्ट पर जब कालाकोट पहनते थे तो लड़कियां इनकी दीवानी हो जाती थीं। देव साहब के लिए लड़कियां छत से छलांग भी लगाने में पीछे नहीं हटती थीं। देवानंद साहब को काले कोर्ट में देखकर ना जाने कितनी लड़कियों ने अपने आपको जख्मी कर डाला था। कुछ भी करके बस यह देवानंद की एक झलक पाना चाहती थीं। आपको इस बात को जानकर आश्चर्य होगा कि देव साहब के इस काले कोट की वजह से ही लड़कियां खुदखुशी की कोशिश करने लगी थीं। यह सब देखने के बाद कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया था।

देवानंद के काले कोट पहनने पर कोर्ट ने लगा दी थी पाबंदी

आपको बता दें कि जब देव साहब की फिल्म “काला पानी” हिट हुई थी तब उसी दौरान कोर्ट ने देवानंद के काले कोट पहनने पर पाबंदी लगाई थी। भले ही देवानंद साहब लड़कियों का जीवन जोखिम में नहीं डाल रहे थे, परंतु इसके पीछे मुख्य वजह उनके काले कपड़े थे, जिसको ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने काले कपड़े पहनने पर पाबंदी लगाई थी।

बताते चलें कि देव आनंद साहब को सिनेमा जगत में उनके काम के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर सफल अभिनेताओं में से एक नाम देवानंद का भी है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण और वर्ष 2002 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इन्होंने सिनेमा जगत में बहुत सी फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Back to top button