बॉलीवुड

अस्पताल में भर्ती हुए एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी, वीडियो शेयर कहा-हमें लगा कि…

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री आए दिन चर्चा में रहती है। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में वह अक्सर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनके पति हिमालय दासानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनके कंधे की सर्जरी की गई। भाग्यश्री ने बताया कि, हिमालय की सर्जरी लगभग 4 घंटे और 50 मिनट तक चली। एक्ट्रेस ने इस मोमेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

फैंस के साथ सेलेब्स की भी मिली दुआ

भाग्यश्री ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, “हॉस्पिटल रिपीट। दाहिने कंधे की बड़ी सर्जरी हुई, जो लगभग 4.5 घंटे चली। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को सिलना पड़ता है। रिफ्रेक्टेड टेंडॉन्स को क्लैम्प करने की जरूरत है। सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। हमें कहा गया था कि यह एक दिन में ठीक हो जाएगा और हमें यकीन नहीं था कि ऐसा हो सकता है।

bhagyashree

लेकिन नानावटी हॉस्पिटल की मेडिकल फैसिलिटीज और डॉ. गौतम तिवारी और उनकी टीम द्वारा सर्जरी के बाद की गई पति की देखभाल के लिए उनका शुक्रिया। उनकी सेहत अब ठीक है। इसे साझा करने की वजह लोगों को यह समझाना है कि इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी रिकवरी आसानी और तेजी से हो सकती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

बता दें, जैसे ही फैंस ने इस वीडियो को देखा तो हर कोई अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। बता दे इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर इस पर कमेंट किया। अभिनेता संजय कपूर ने कहा कि, “उम्मीद है, वे ठीक होंगे। उनकी देखभाल करें। हिमालय की तेजी से रिकवरी की दुआ है।” वहीं अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि, “हिमालय जल्दी ठीक हों। घर आ जाओ, फिर हम सेलिब्रेट करेंगे।”

bhagyashree

इसके अलावा एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप सबीर, युविका चौधरी जैसे कई सेलेब्स ने हिमालय के ठीक होने की दुआ की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, “हिमालय जी को इस हालत में देखकर बहुत दुख हुआ, लेकिन खुशी है कि उनकी सर्जरी अच्छी हुई। आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।”

bhagyashree

‘मैंने प्यार किया’ के बाद गायब हो गई थीं भाग्यश्री

बता दें, भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए डेब्यू किया था। इसी फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री को काफी पसंद किया गया था। भाग्यश्री अपनी पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद भाग्यश्री को कई बड़े ऑफर मिलने लगे। लेकिन उन्होंने इसी बीच साल 1990 में बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी रचा ली और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

bhagyashree

शादी के बाद भाग्यश्री दो बच्चों की मां बनी जिसमें बेटे का नाम अभिमन्यु दस्सानी है जबकि उनकी बेटी का नाम अवंतिका दासानी है। उनके दोनों ही बच्चे बॉलीवुड दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं खुद भाग्यश्री काफी लंबे समय बाद एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक कर चुकी है। आखरी बार उन्हें फिल्म ‘राधेश्याम’ में देखा गया था जिसमें साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता प्रभास और पूजा हेगडे मुख्य किरदार में नजर आई थी।

Related Articles

Back to top button