धार्मिक

राशिफल 6 नवंबर: आज इन 7 राशि वालों का दिन रहेगा वरदान के समान, सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको रविवार 6 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास अधिक बढ़ेगा। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की व्यवस्था आवश्यकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर का माहौल सुख शांति पूर्वक बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर बेहतर ढंग से फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलना चाहिए। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध बनेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी पुराने काम का आज अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। मन की शांति बनी रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो उसका समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु सिर दर्द या आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नए नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। घर परिवार का वातावरण ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छे नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पहले किए गए कामकाज का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। मानसिक परेशानी खत्म हो जाएगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना ओं को पूर्ण करने की हरसंभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आज आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button