धार्मिक

न्याय के देवता शनिदेव बना रहे महापुरुष राजयोग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, घर आएगा खूब पैसा

ज्योतिष शास्त्र में राशियों और ग्रहों का बड़ा महत्व होता है। जब ग्रह अपना राशि बदलता है तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। न्याय के देवता कहलाने वाले शनि देव 17 जनवरी को अपनी मूल त्रिकोण कुंभ में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। यह योग 3 खास राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

मकर राशि

महापुरुष राजयोग के चलते मकर राशि के जातकों को बहुत बड़ा धन लाभ होगा। इनकी आय के साधन बढ़ जाएंगे। कोई नया जॉब का ऑफर मिल सकता है। या फिर वर्तमान जॉब में प्रमोशन भी हो सकता है। जॉब के चलते विदेश की यात्रा भी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय उत्तम है। बिसनेस का विस्तार करने से भी लाभ होगा।

जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल जाएगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ खर्चा नहीं होगा। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप लाजवर्त या नीली स्टोन धारण करते हैं तो आपको इसका बहुत लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

महापुरुष राजयोग की वजह से मिथुन राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। आपके सभी सपने पूरे होंगे। आप लाइफ में एक बड़ा मुकाम हासिल करने की ओर बढ़ चलेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए भी ये समय सोने जैसा होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है। उन्हें मेहनत का फल मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

जिन जातकों की शादी नहीं हो रही उन्हें अच्छा रिश्ता मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदार आपकी मदद को आगे आएंगे। शत्रु कमजोर पड़ जाएगा। आपके नए दोस्त बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। नया मकान ले सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं।

वृष राशि

महापुरुष राजयोग का सबसे अधिक लाभ वृष राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन्हें सुख और पैसा दोनों मिलेगा। इतना ही नहीं इनका भाग्य भी साथ देगा। किस्मत के दम पर ही सारे काम हो जाएंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल जाएगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। यात्रा सुखद रहेगी।

बेरोजगार लोगों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होगा। सैलरी बढ़ सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। लोग आपके फैन बन जाएंगे। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों को मेहनत का उचित फल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button