बॉलीवुड

पैसा कमाने के लिए घर से भागी थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, अब है करोड़ों की मालकिन

हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन जगत में ऐसे कई सुपरस्टार मौजूद हैं जो सफल मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यही नही बल्कि आज फिल्मों के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुके सुपरस्टार एक वक्त पर खाना खाने के भी मोहताज थे। बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री वहां तक पहुंचना हर कलाकार के लिए आसान बात नही है।

लेकिन आज हम आपको टेलीविजन इंडस्ट्री की उस मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी के बारे में खास, जो आज टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। क्या आप जानते हैं आज करोड़ों की मालकिन कहलाई जाने वाली शिवांगी जोशी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन धीरे-धीरे कड़ी मेहनत कर आज वो सफल मुकाम पर हैं।
टीवी जगत का पॉपुलर चेहरा
टेलीविजन इंडस्ट्री में शिवांगी जोशी का नाम टॉप अभिनेत्रियों में लिया जाता है। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत शो बेइंतेहा से एक सपोर्टिंग किरदार निभाकर की थी। इस शो के बाद शिवांगी जोशी धारावाहिक बेगूसराय में लीड भूमिका निभाती हुई नजर आई थी, और अब शिवांगी जोशी टीवी जगत के सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आती हैं। इस शो के बाद शिवांगी की किस्मत हमेशा के लिए बदल गई।

निजी जीवन


क्या आप जानते हैं कि आज टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप स्टार शिवांगी जोशी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी और अपनी गरीबी को दूर करने के लिए वो हमेशा कुछ-ना-कुछ सोचती रहती थी। इसी बीच शिवांगी जोशी को अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाने की जिद्द सवार हुई, जिसके चलते शिवांगी अपना सपना पूरा करने के लिए घर से मुंबई के लिए भाग निकली। किसी को क्या पता था कि घर से भागी शिवांगी जोशी के सपनो को उड़ान मुंबई आकर ही मिलनी थी, और ठीक वैसे ही हुआ।

करोड़ों की मालकिन है शिवांगी

शिवांगी को टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए कई साल हो चुके हैं। शायद ही आप लोग इस बात से वाकिफ हों कि शिवांगी आज 22 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं। शिवांगी जोशी के सफल मुकाम को देखकर मां और भाई भी उनके साथ मुंबई में रहने आ गए। शिवांगी जोशी ने अपने दम पर एक कार खरीदी थी जिसकी कीमत 60 लाख रुपए थी।

मुख्य धारावाहिक

शिवांगी जोशी अभी तक कई बड़े शोज में नजर आ चुकी हैं जिसमें खेलती हैं ज़िन्दगी आंख मिचोली, बेंतेहा, लव बाय चांस, बेगूसराय, ये हैं आशिकी, प्यार तूने क्या किया टीवी सीरीज, ये रिश्ता क्या कहलाता हैं मुख्य और पॉपुलर शोज हैं।

मोहसिन संग ब्रेकअप

शिवांगी जोशी का नाम उन्हीं के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आने वाले को-स्टार मोहसिन खान के साथ जुड़ चुका है। मोहसिन-शिवांगी ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन अफसोस अब इस जोड़ी का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी शिवांगी और मोहसिन अच्छे दोस्त हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी कहानियां पढ़ने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button