बॉलीवुड

कपूर खानदान में आईं नन्ही राजकुमारी, शादी के 7 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

कपूर खानदान और आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस, कपूर खानदान की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने आज बेटी को जन्म दे दिया। जी हाँ.. फैंस जिस घड़ी का काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं तो वो घड़ी अब खत्म हो चुकी है। हर तरफ खुशियों का माहौल है।

alia bhatt

सोशल मीडिया से लेकर हर जगह लगातार आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई मिल रही है। गौरतलब है कि आज सुबह से ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में पहुंच गई थी तभी से यह चर्चा का विषय बन गया था और फैंस बेसब्री से इस गुड न्यूज़ का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब आलिया भट्ट ने खुशखबरी सुना दी है और उन्होंने एक नन्ही सी राजकुमारी को जन्म दिया है।

alia bhatt

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट?
बता दें, इससे पहले पहले चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी, दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म दे सकती है।  लेकिन वह नवंबर की शुरुआत में ही मां बन गई है। ऐसे में कपूर और भट्ट खानदान के लिए यह सबसे बड़ी खुशी का दिन है। आलिया भट्ट शादी और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके डेढ़ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

हर कोई अंदाजा लगाया जा रहा था कि आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। आलिया और रणबीर की शादी काफी प्राइवेट हुई थी जिसमें कपूर और भट्ट परिवार से चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

बता दें, जब आलिया भट्ट हाल ही में अस्पताल पहुंची थी तो उनके पिता महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “आज एक नए सूर्य उदय का इंतजार है, जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद।” अब महेश भट्ट नाना बन गए। ऐसे में वह ख़ुशी से ही फूले नहीं समा रहे होंगे।

आलिया भट्ट का वर्कफ़्रंट
यदि बात की जाए आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट के बारे में तो हाल ही में वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है जिसमें वह सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है।

alia bhatt

इसके अलावा आलिया भट्ट के खाते में फिल्म ‘जी ले जरा’ भी शामिल है जिसमें वह पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ है।

Related Articles

Back to top button