धार्मिक

4 महीनों बाद मार्गी हो रहे गुरु, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, प्यार और पैसों से भर जाएगी झोली

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बड़ी अहमियत दी गई है। यह ग्रह सुखी दांपत्य जीवन का कारक भी माना जाता है। ये यदि कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तो शादीशुदा लाइफ सुखद रहती है। इसके अलावा करियर, पैसा और भाग्य के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। गुरु ग्रह 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। यह 119 दिन बाद सीधी चाल चल रहे हैं। ऐसे में इसका सीधा लाभ 3 खास राशियों को होगा।

कर्क राशि

गुरु ग्रह के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों की खूब तरक्की होगी। बिजनेस में इन्हें बड़ा लाभ होगा। ये कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। नया बिजनेस खोलने के लिए भी समय उत्तम है। वहीं नौकरी करने वालों को भी लाभ होगा। इन्हें प्रमोशन मिल सकता है। कहीं बड़ी कंपनी से नया जॉब का ऑफर भी आ सकता है।

समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आय के आधान भी बढ़ेंगे। फालतू के खर्च नहीं होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। पति पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे।

मीन राशि

गुरु ग्रह मीन राशि में ही मार्गी हो रहा है। ऐसे में इसे सबसे अधिक लाभ होगा। अगले कुछ महीने आपके लिए बहुत सुखद साबित होंगे। आप जीवन की सभी सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब और बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है।

समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोस्त आपका साथ देंगे। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। घर के सदस्यों की तरक्की होगी।

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह की सीधी चाल वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी। इनके सभी दुख समाप्त होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता हाथ लगेगी। सट्टा, लॉटरी या किसी भी तरह का धन निवेश लाभकारी रहेगा। भगवान आपका साथ देंगे।

शत्रु कमजोर होगा। कुँवारे लोगों की शादी का योग बनेगा। माता पिता से धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। आपके साथ जल्द कुछ अच्छा और बड़ा होने वाला है। जीवन में एक अच्छी चीज मिलने वाली है। इससे आपकी लाइफ बदल जाएगी। धन की आवक बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button