आलिया या रणबीर? किस पर गई है कपल की बेबी गर्ल? सामने आया Video, फैंस लगा रहे अंदाजा

मां और पिता बनने की खुशी हर कपल के लिए बेहद खास होती है। खासकर जब ये उनका पहला बच्चा हो तो जज़्बातों का सैलाब सा उमड़ पड़ता है। बॉलीवुड के फेमस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इन दिनों इन भावनाओं से होकर गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया नए 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से उन्हें फैंस ढेर सारे बधाई संदेश भेज रहे हैं।
परेंट्स बनते ही वायरल हुई आलिया-रणबीर के बचपन की तस्वीर
आलिया डिलीवरी के लिए 6 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद कपल ने पेरेंट्स बनने की सूचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। उन्होंने एक शेर के परिवार की तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा – हमारी बेबी आ गई है। ये कितनी जादुई गुड़िया है। हम प्यार से ओतप्रोत हैं। माता पिता बन हम बड़े उत्साहित हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से ढेर सारा प्यार।
आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बाद भट्ट और कपूर खंडन में खुशी की लहर सी दौड़ गई। वहीं फैंस कपल की बेबी गर्ल की एक झलक को तरस गए। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। हर सेलिब्रिटी कपल की तरह रणबीर और आलिया ने भी अपने बच्चे की तस्वीर मीडिया में साझा नहीं की है। हालांकि फैंस अभी से ये कयास लगा रहे हैं कि इनकी बेबी गर्ल कैसी दिखती होगी।
मां या पिता? किस पर गई है बेबी गर्ल?
इस बात में कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट बड़ी ही क्यूट है। यदि आप उनके बचपन की तस्वीरें देखोगे तो क्यूटनेस देख आपका भी दिल पिघल जाएगा। वहीं रणबीर कपूर भी बचपन में बड़े स्वीट लगते थे। ऐसे में फैंस रणबीर और आलिया के बचपन की तस्वीरें साझा कर ये कयास लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी बेटी दोनों में से किस के जैसी दिखेगी।
जरा आप भी रणबीर और आलिया की इन बचपन की तस्वीरों पर एक नजर दौड़ाईए। हमे देखकर बताईए कि इनकी बेटी दोनों में से किस पर जा सकती है। या फिर इन दोनों का मिला जुला रूप हो सकती है? वैसे आपको आलिया और रणबीर में से किसकी बचपन की तस्वीर ज्यादा क्यूट लगी? अधिकतर बच्चे बचपन में अपने मां बाप के बचपन जैसे ही दिखते हैं। इसलिए इस बात के चांस ज्यादा है कि आलिया और रणबीर की बेटी भी उनकी बचपन की झलक से मेल खाएगी।
I’m having a breakdown rn 🥺😭#AliaBhatt pic.twitter.com/AbQdSrqpOC
— usfa (@surkhrooh_) November 6, 2022
गौरतलब है कि रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल माह में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने शादी के लगभग साढ़े सात महीने बाद ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस बात को लेकर भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। उनके अनुसार ये कपल का निजी मामला है।