धार्मिक

राशिफल 8 नवंबर: हनुमान जी की कृपा से इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको मंगलवार 8 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है, बहुत ही जल्द आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपके जीवन में सब कुछ अच्छा हो जाएगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं. तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापारियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। निजी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। किसी यात्रा से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होगी। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको प्रेम के मामले में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो जाएगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन आपका मन निराश रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में बड़ा लाभ होने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान दीजिए। संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। आज आप किसी भी नए व्यापार की शुरुआत मत कीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपका मनोबल मजबूत रहेगा।

Related Articles

Back to top button