बिपाशा बसु का हॉट लुक देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

बॉलीवुड हॉरर क्वीन बिपाशा बसु का नाम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार है। बिपाशा बसु ने अपने शुरुआती करियर के दौरान कड़ी मेहनत कर फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अलग पहचान बनाई। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मी लाइमलाइट से हमेशा के लिए दूरी बना ली। लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बिपाशा बसु अपने फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ बिपाशा ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी भी की।
वेब सीरीज बिपाशा बसु ने की वापसी-
दरअसल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर यानी पति-पत्नि दोनों ही एक साथ एमएक्स प्लेयर पर 14 अगस्त को रिलीज हुई वेब सीरीज डेंजरस में नजर आए। एक बार फिर इस वेब सीरीज के जरिए बिपाशा और करण का धमाकेदार अंदाज फैंस को देखने को मिला। बता दें कि सिंगर मीका सिंह और प्रोड्यूसर डायरेक्टर विक्रम भट्ट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा डेंजरस का भूषण पटेल ने निर्देशन किया। इस सीरीज में सस्पेंस और बोल्ड सीन के साथ ही ट्विस्ट एंड टर्न को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
हॉट लुक वायरल
बिपाशा बसु भले ही लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए थीं लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वो फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहीं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। तस्वीरों में जहां बिपाशा सिंपल लुक में नजर आ रहीं है, वहीं करण अपने फ्रेंच दाढ़ी के साथ नए लुक में नजर आ रहें है।
लेकिन दोनों के ही ये सिंपल लुक उनकी हॉट केमिस्ट्री को निखार रहे हैं। वैसे भी ये जोड़ी फैंस के बीच अपनी हॉट केमिस्ट्री के लिए ही मशहूर है। अपनी तस्वीर को शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन देते हुए लिखा Partner in Everything ❤️ #monkeylove। इस तस्वीर बिपाशा ने monkeylove शब्द का इस्तेमाल किनके लिए किया है आप समझ ही गए होंगे।
इसके अलावा बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर लवली-डोवी की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह और करण एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बिपाशा इस तस्वीर में बेहद हॉट नजर आ रही हैं उन्होंने दूसरे पोस्ट के कैप्शन में “सेलिब्रेट लव ईच डे” लिखा है।
फिटनेस का ध्यान रखती बिपाशा
बिपाशा बसु अपनी फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं। यही नही बल्कि इस कोरोना काल में बिपाशा ने खुद को बेहद फिट बनाया। बिपाशा बसु सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट की वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती ही रहती हैं। जिसे फैंस द्वारा भी बेहद पसंद किया जाता है। इस बार बिपाशा ने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है अब वो पहले से भी अधिक हॉट एंड बोल्ड नजर आती हैं। इस बात का पता उनकी तस्वीरों को देखकर ही चलता है। बिपाशा को ज्यादातर हॉरर फिल्मों में उनके हॉट अंदाज के लिए ही जाना जाता है, जिसका हर कोई दीवाना है। फिलहाल डेंजरस के बाद बिपाशा फिर से फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।