जब भरी महफ़िल में एक लड़की ने सलमान खान को जड़ दिया था थप्पड़, इंडस्ट्री में मच गया था बवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर है जो अपने रुतबे के लिए जाने जाते हैं। जहां वह लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं तो कई बार लोग उनके गुस्से के शिकार भी हो जाते हैं।
ऐसे कई मौके आए जब फैंस सलमान खान के गुस्से से रूबरू हुए, लेकिन एक ऐसा मौका जब सलमान खान को ही एक लड़की ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था और यह मामला उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था। तो आइए जानते हैं सलमान खान के जीवन से जुड़े इस चर्चित मामले के बारे में…
साल 2009 का है ये मामला
गौरतलब है कि, सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी वह विवाद के कारण सुर्खियों का कारण बनते हैं तो कभी उनकी अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा देती है। इसके अलावा सलमान खान बड़ी-बड़ी पार्टियों के लिए भी जाने जाते हैं।
ठीक इसी तरह साल 2009 में उन्होंने दिल्ली में एक ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने यह पार्टी दिल्ली के 5 स्टार होटल में आयोजित की थी जिसमें जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, शिबानी कश्यप, सोहेल खान और विजेंद्र सिंह जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
कहा जाता है कि इसी पार्टी में नई दिल्ली के एक बिल्डर की बेटी भी इस पार्टी में घुस गई थी। कहा जाता है कि इस लड़की ने पार्टी में घुसते ही सलमान खान को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके अलावा उसने सलमान के छोटे भाई सोहेल खान, एक्ट्रेस सुष्मिता समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को गालियां देना भी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट की मानें तो यह लड़की इस दौरान पूरी तरह अपने आपे से बाहर थी। कहा जा रहा था कि लड़की नशे में धुत थी जो अपने एक मेल फ्रेंड के साथ गार्ड्स को चकमा देकर सलमान खान की पार्टी में घुस गई थी।
सलमान खान भी खो चुके थे आपा!
रिपोर्ट की मानें तो नशे में धुत देख लड़की को सलमान खान ने विनम्रता से बाहर जाने को कहा। लेकिन लड़की सलमान खान को थप्पड़ जड़ देती है। कहा जाता है कि इस दौरान सलमान खान भी गुस्से से लाल हो गए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स के जरिए लड़कियों को बाहर करवा दिया। बता दे सलमान खान का नाम इस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था, हालांकि लोगों ने सलमान की तारीफ की थी।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्दी ही फिल्म ‘टाइगर-3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में होगी। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है जिसमें शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे सितारे नजर आएंगे। फिलहाल सलमान खान कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं।