बेटी के जन्म के बाद वायरल हुई आलिया-रणबीर की तस्वीर, नन्हें बेबी को लाड़ करता आया कपल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता पिता बन गए हैं। 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है। वहीं कपूर और भट्ट परिवार में भी जश्न का माहौल है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने शादी के डेढ़ महीने बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी।
ऐसे में जहां कुछ लोगों ने हैरानी जताई थी तो कई लोग उनसे काफी खुश हुए थे। अब आलिया भट्ट ने एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है। ऐसे में हर तरफ खुशी का माहौल है। इसी बीच आलिया और रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें यह नन्हे बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल तस्वीर के बारे में..
वायरल हुई आलिया और रणबीर की ये तस्वीर
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां रणबीर कपूर एक बेबी को गोद में लिए हुए हैं तो वही आलिया भट्ट भी एक नन्ही सी बेबी के साथ काफी खुश नजर आ रही है। रणबीर कपूर एक नन्हे बच्चे को गोद में लिए हुए बड़े ही प्यार से दुलारते हुए दिखे। बेबी ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक कलर का कुर्ता पहने हुए हैं।
वही आलिया के पास एक छोटी सी बेबी बेटी हुई है जिसने बेबी क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान आलिया बेबी के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आई। बता दें, जैसे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई लोगों ने यह भी कयास लगाने शुरू कर दिए कि इन दोनों की बेटी है। हालांकि कई लोगों ने मजेदार कमेंट कर कपल के मजे भी लिए।
आलिया और रणबीर का वर्कफ़्रंट
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी से पहले इस कपल ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। गौरतलब है कि शादी से पहले रणबीर का नाम कैटरीना से लेकर दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। वहीं आलिया भट्ट का नाम वरुण धवन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक जुड़ चुका था। हालाँकि अब रणबीर और आलिया अब एक नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
बात करें इस कपल के काम के बारे में तो आलिया के पास ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’, ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ और ‘जी ले जरा’ जैसी कई फिल्में शामिल है। वहीं रणबीर कपूर के पास भी ‘एनीमल’ है जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा भी रणबीर के पास लव रंजन की एक अनटाइटल्ड फिल्म है जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे।