मनोरंजन

सालियों की बात सुनकर शरमा गए दूल्हे राजा, फिर बोल दी ऐसी बात हंसने लगी दुल्हनिया, देखें Video

आजकल के समय में सोशल मीडिया का बोल बाला है। हर कोई सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करता हुआ नजर आता है। सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर कुछ भी आता है तो वह चंद सेकेंड में ही वायरल हो जाता है। इन दिनों सबसे ज्यादा शादी से जुड़ी हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार वीडियो देखने को मिलती रहती हैं।

कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिसमें दुल्हन की जोरदार एंट्री देखने को मिलती है, तो कुछ जगह दूल्हे का ख़ास अंदाज देखने को मिलता है। शादी से जुड़ी हुई वीडियो इन दिनों लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रही है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, शादी-ब्याह में कई प्रकार की रस्में निभाई जाती हैं। शादी वाले घर के अंदर हंसी-मजाक, नाच-गाना लगा रहता है।

शादियों में दूल्हा और दुल्हन का अलग अलग अंदाज तो लोगों को पसंद आता ही है लेकिन शादी से जुड़े हुए रस्मों में दोनों अपने मस्ती भरे अंदाज से घरवालों के साथ-साथ बारातियों का भी दिल जीत लेते हैं। वहीं शादी में दूल्हे को उसकी सालियां और घरवाले जब भी मौका मिले छेड़ने से चूकते नहीं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सालियां मंडप में दूल्हे को छेड़ते हुए नजर आ रही हैं। सभी मिलकर दूल्हे से कुछ सुनाने की गुजारिश करते हैं, जिसके बाद दूल्हे राजा शर्माते हुए ही सही लेकिन वह कुछ तुकबंदियां सुनाने लगते हैं। उसके इस अंदाज पर शादी में मौजूद सभी आए मेहमान खूब हंसने लगते हैं।

दूल्हे का हर अंदाज सभी को भा गया

आप सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन के घरवाले जैसे ही दूल्हे से कुछ सुनाने के लिए फरमाइश करते हैं, तो दूल्हे राजा शरमाने लगते हैं। लेकिन कुछ देर के बाद दूल्हे राजा शरमाते हुए सबको काफिया सुनाने लगते हैं। दूल्हे ने एक या दो नहीं बल्कि कुल चार काफिया मेहमानों को सुनाया।

शादी में मौजूद सभी लोगों को दूल्हे का हर अंदाज बहुत पसंद आ गया। इतना ही नहीं बल्कि दुल्हन भी दूल्हे के इस अंदाज पर फिदा होती हुई नजर आई। वहीं मंडप में दूल्हे की काफियों पर सभी मेहमान खूब ठहाके लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

सालियों और ससुराल वालों पर तुकबंदी

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सबसे पहले अपनी सालियों पर फिर ससुराल वालों पर तुकबंदी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद हर काफिये पर सभी लोग खूब हँसे। वहीं दुल्हन भी निहारते हुए बस अपने दूल्हे के रोमांटिक अंदाज को ही देखते रह गई। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल


इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingsfever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है “जब दूल्हा एक्स्ट्रा चिल करने वाला हो।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button