धार्मिक

राशिफल 9 नवंबर: श्री गणेश की कृपा से इन 2 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, जीवन के कष्ट होंगे दूर

आज हम आपको बुधवार 9 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बिजनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सभी जरूरी काम समय पर पूर्ण होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको किसी मित्र की मदद से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका फायदा जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। शाम को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में चल रही बाधाएं खत्म होगी। दोस्तों के साथ पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ खाने की चीजें भेंट करें, इससे आपके जीवन के सभी कष्टों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आप का मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापारियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर के बड़े लोगों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप अपने क्षेत्र से जुड़े हुए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। काम और निजी जीवन में संतुलन बना कर चलना बेहतर रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार करना बहुत जरूरी है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको एक के बाद एक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक स्थल पर यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी काम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी विलंब हो सकते हैं। कामकाज में आपको अधिक ध्यान देना होगा। दिमाग में कई बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। अचानक काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Related Articles

Back to top button