ऐश्वर्या–कैटरीना से ज्यादा हसीन है ये लड़की, सलमान खान की है बेहद खास, क्या आप ने पहचाना ?

बॉलीवुड में जब भी किसी बेहद हसीन अभिनेत्री की बात की जाती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ का आता है। दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान इन दोनों ही हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैटरीना और ऐश्वर्या से भी सुंदर एक लड़की है जो सलमान खान की बेहद खास है। यह लड़की के रिश्ते में सलमान खान की भांजी लगती है। दरअसल हम यहां जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम है अलिजे अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri)।
बेहद सुंदर हो गई सलमान खान की भांजी
अलिजे अग्निहोत्री (Salman khan Niece Alizeh Agnihotri) सलमान खान की भांजी और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान की बेटी है। अलवीरा सलमान खान की बहन है। अलिजे का जन्म 21 सितंबर साल 2000 को मुंबई में हुआ था। वह 22 साल की हैं। जवानी के इस मोड़ पर अलिजे बड़ी ही सुंदर हो गई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
अलिजे इन दिनों न्यू सोशल मीडिया क्रश बनी हुई है। उनकी खूबसूरती दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। खबरों की माने तो अलिजे जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें उनके मामा सलमान खान ही लॉन्च कर सकते हैं। खबरों की माने तो वह सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल संग डेब्यू कर सकती है। अब देखना ये होगा कि दर्शकों को इनकी जोड़ी पसंद आती है या नहीं।
बॉलीवुड में जल्द रख सकती है कदम
वैसे अलिजे अपनी आंटी के ब्राइडल वियर के लिए बतौर मॉडल काम कर चुकी हैं। वहीं हम उन्हें मामी सीमा खान (सोहेल खान की पूर्व पत्नी) के डिज़ाइनर एड में भी देख चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यहां से आए दिन अपनी सुंदर तस्वीरें और वीडियो फ्रेंड्स के साथ साझा करती रहती है। फैंस को उनकी तस्वीरें बड़ी पसंद आती है। वे अक्सर अलिजे की तस्वीरों पर तारीफ के फूल बरसाते रहते हैं।
अलिजे की आगामी फिल्म को उनके मामा सलमान खान, पापा अतुल अग्निहोत्री और मां अलवीरा खान मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल अलिजे अपने बॉलीवुड डेब्यू की जोरों शोरों से तैयारी कर रही है। वहीं सलमान के फैंस को भी भाईजान की भांजी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
सलमान खान को बॉलीवुड का गॉड फादर भी कहा जाता है। वह अब तक कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं। इसमें उनके जीजा आयुष शर्मा (अर्पिता खान के पति) भी शामिल हैं।