महेश भट्ट को हमेशा से थी नातिन की चाहत, आलिया की बेबी गर्ल को देख याद आए पूजा भट्ट संग बिताए पल

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों माता पिता बनने का सुख भोग रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर आलिया के पेरेंट्स बनने के बाद से ही उनके पास बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशियों का माहौल है। खासकर आलिया के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) नाना बनकर बेहद खुश हैं। महेश भट्ट हमेशा से चाहते थे कि आलिया को बेटी ही हो। इसका खुलासा खुद उनके बेटे राहुल भट्ट ने किया है।
महेश भट्ट को थी नातिन की चाहत
दरअसल राहुल भट्ट ने हाली में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में राहुल ने अपने पिता महेश भट्ट की इच्छाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैं मामा बनकर बहुत खुश हूं। लेकिन मुझसे भी ज्यादा खुश मेरे पिता महेश भट्ट हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें हमेशा से एक नातिन की चाह थी। वे चाहते थे कि आलिया को बेटी ही हो। और जब ऐसा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने बताया कि जब आलिया को बेटी हुई तो महेश भट्ट पुरानी यादों में खो गए। उन्हें वह पल याद आया जब उनके घर पहली बेटी पूजा भट्ट का जन्म हुआ था। राहुल ने आगे कहा कि आलिया और उनकी बेटी दोनों सेहतमंद हैं। मुझे पूरा यकीन है कि आलिया और रणबीर अच्छा माता पिता बनेंगे। मैं उनके सुखद भविष्य की मंगल कामना करता हूं।
बताते चलें कि राहुल भट्ट रिश्ते में आलिया के सौतेले भाई लगते हैं। राहुल और पूजा महेश भट्ट की पहली बीवी किरण भट्ट के बच्चे हैं। वहीं आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट महेश भट्ट की दूसरी बीवी सोनी राजदान के बच्चे हैं। हालांकि राहुल–पूजा और आलिया–शाहीन के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।
शादी के 7 महीने बाद ही हो गया बच्चा
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के महज 7 महीने बाद ही आलिया ने बच्चे को जन्म दे दिया। इस बात को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि कपिल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने पैरंट्स बनने का अद्भुत पर खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जी ले जरा’ फिल्म में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं आलिया जल्द ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं।
वहीं रणबीर कपूर की बात करो वह ‘एनिमल’ फिल्म में रश्मिका मंदाना संग दिखाई देंगे। इसके अलावा वे श्रद्धा कपूर के साथ डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म भी कर रहे हैं।