दूल्हे का हाथ देख भड़की दुल्हन, बोली– नहीं जाना ससुराल.. निकाह के तुरंत बाद हुआ तलाक

शादी किसी के भी जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। इसलिए अपना जीवनसाथी चुनते समय वह बहुत सोच विचार करता है। सामने वाले का पूरा बैकग्राउंड चेक करता है। लेकिन हर किसी को ये मौका नहीं मिल पाता है। पारिवारिक अरेंज मैरिज के चलते कई बार दुल्हन अपने दूल्हे से डायरेक्ट शादी वाले दिन ही मिलती है।
ऐसे में इस जोड़ी के मिस मैच होने के चांस भी अधिक रहते हैं। फिर कभी–कभी सामने वाला अपनी कमियां भी छिपाता है और पार्टनर को धोखे में रखकर उस से शादी करता है। हालांकि सच्चाई सामने आने पर ऐसी शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है। कुछ मामलों में तो बारात बिना दुल्हन के ही लौट जाती है।
निकाह की रस्मों के बाद दुल्हन ने लौटा दी बारात
बिहार के बक्सर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां इटाढ़ी के कुकुढ़ा में रहने वाले एक युवक को बिना दुल्हन के बारात लेकर घर लौटना पड़ा। दुल्हन ने अंतिम समय पर दूल्हे का हाथ देख कर शादी करने का फैसला बदल लिया। दूल्हे का हाथ देखकर इतनी गुस्सा हुई कि शादी की रस्म तक को निभाने से इंकार कर दिया।
निकाह की रस्में काफी हद तक अदा हो चुकी थी। लेकिन इस रस्मों के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी। इस हाथ को देखकर दुल्हन ने शादी करने का फैसला बदल लिया। उसने कबूलनामा करने से इंकार कर दिया। ऐसे में मौलवी साहब को निकाह के बाद तलाक की रस्में भी अदा करनी पड़ी। तो आखरी दूल्हे के हाथ में ऐसा क्या था जो दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। चलिए जानते हैं।
दूल्हे के हाथ की वजह से टूटी शादी
दरअसल निकाह की रस्म के दौरान दुल्हन ने नोटिस किया कि दूल्हे के हाथ में कुछ दिक्कत है। वह अपने हाथों का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। उसकी यह बीमारी जन्मजात बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि जिस शख्स ने दुल्हन का रिश्ता तय किया था उसने दूल्हे के हाथ की प्रॉब्लम के बारे में नहीं बताया था। उन्होंने दूल्हे को यह कमजोरी छुपा कर रखी थी।
बस यही वजह है कि जब दुल्हन को दूल्हे के निश्शक्त होने का पता चला तो उसने बारात लौटा दी। वैसे इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सभी को यही सलाह दी जाती है कि शादी के पहले दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से कुछ भी ना छुपाए। इसके अलावा दूल्हा और दुल्हन की मर्जी का भी ख्याल रखना चाहिए।
जबरन की गई शादी कभी सफल नहीं होती है। कहीं रिश्ता तय करने के पहले सामने वाले का बैकग्राउंड भी अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। वरना बाद में जिंदगी भर पछताना पड़ता है।