नन्हें मुन्ने बच्चों संग जंगल की सैर पर निकला बब्बर शेर, फिर जो दिखा वह बहुत प्यारा था – Video

शेर जंगल का राजा होता है। जंगल का हर जानवर उससे खौफ खाता है। वह जिस रास्ते से गुजरता है जंगल के बाकी जानवर उस रास्ते को ही बदल लेते हैं। आपके दिमाग में भी शेर की इमेज एक खूंखार जानवर के रूप में होगी। लेकिन शेर के अंदर एक हमलावर जानवर के अलावा और भी कई इमोशन होते हैं। कभी-कभी वह भी केयरिंग और क्यूट हो सकता है। यदि आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को ही देख लीजिए।
नन्हें मुन्ने बच्चों का ख्याल रखता दिखा शेर
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बब्बर शेर और उसके छोटे–छोटे नन्हे–मुन्ने बच्चों का प्यारा सा वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर अपने जिगर के टुकड़ों का ख्याल रख रहा है। वह अपने बच्चों को भी जंगल का राजा बनने के गुण सिखा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर जंगल में टहल रहा है। उसके साथ कुछ बच्चे भी हैं। शेर के बच्चे अपने पापा को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। गिरते–पड़ते कभी लड़खड़ाते यह बच्चे अपने पापा की शाही चाल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। शेर भी बड़े प्यार से इन बच्चों को सही रास्ता दिखा रहा है। शेर के इन क्यूट बच्चों को देख कर यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि एक दिन यह भी बड़े होकर जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी बन जाएंगे।
बच्चों की क्यूटनेस ने लूट ली महफिल
जंगल के राजा और उनके बच्चों का यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “यह इंटरनेट का अब तक का सबसे क्यूट वीडियो है।” दूसरा यूजर लिखता है “इस पापा शेर को देखकर मुझे मेरे पापा याद आ गए। वह भी ऐसे ही मेरा ख्याल रखा करते थे।” वहीं एक शख्स लिखता है “OMG ये बच्चे कितने क्यूट हैं।”
29 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर Tansu Yegen नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “बच्चों के साथ दिन बिताते पापा।” तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह क्यूट वीडियो देख लीजिए।
Dad’s day out with kids😀
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) October 31, 2022
वैसे आप लोगों को जंगल के राजा और उसके बच्चों का यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। यदि वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूले।