आलिया भट्ट ने फैंस को दिखाई नन्हीं बेटी की झलक, अस्पताल से वायरल हुई तस्वीर, जानें सच

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। भट्ट परिवार से लेकर कपूर खानदान में हर कोई जश्न में डूबा हुआ है। बता दे वही सोशल मीडिया पर लगातार आलिया भट्ट और रणबीर को माता-पिता बनने पर बधाई मिल रही है।
अब इसी बीच एक एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें आलिया भट्ट एक नन्ही सी बच्ची के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि, आलिया ने बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। तो आइए जानते हैं इस वायरल तस्वीर की असल सच्चाई?
आलिया के साथ बेबी की तस्वीर वायरल
वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि, आलिया के साथ एक नन्हा बच्चा नजर आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। जैसे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो फैंस लगातार आलिया का शुक्रिया अदा करने लगे कि उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखाई। इतना ही नहीं बल्कि कई फैंस काफी उत्साहित भी हो गए। लेकिन अंत में पता चला कि यह फोटो असल नहीं बल्कि फोटोशॉप है।
— Ayansh Mishra (@AyanshMishra3) November 9, 2022
जी हां..किसी और महिला की तस्वीर पर आलिया की शक्ल एडिट कर इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और आलिया के नाम पर इसे शेयर कर दिया गया। बता दे सोशल मीडिया पर इसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे थे है। लेकिन जल्द ही असल सच्चाई सामने आ गई। बता दे रणबीर और आलिया ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
Congratulations 🥳 alia so cute baby girl ❣️❣️❣️🥰🥰🥰🥰 pic.twitter.com/kpYSt1Qfs4
— Drx.monikachoudhary (@monikac60799851) November 7, 2022
बेटी के जन्म के बाद इमोशनल हुए रणबीर आलिया
कपूर खानदान के एक करीबी के मुताबिक, रणबीर कपूर ने जैसे ही अपनी नन्ही बेटी को हाथ में लिए तो वह काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू नहीं रुके। यह सब नजारा देखकर आलिया भी इस दौरान काफी इमोशनल हुई। हाल ही में आलिया भट्ट की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से बेबी के बारे में पूछा कि, वह किसकी तरह दिखती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, “अभी वो बहुत छोटी है इसलिए कुछ नहीं कह सकते हैं पर वो काफी क्यूट है।”
बता दें, मां बनने के बाद खुद आलिया भट्ट ने फैंस के साथ अपनी खुशखबरी को साझा किया था। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि, “हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर, हमारी बेटी दुनिया में आ गई। वह बहुत ही जादुई लड़की है। हमें आशीर्वाद दीजिये कि हम माता-पिता बन गए हैं।”
ALIA – RANBIR BLESSED WITH BABY GIRL #AliaBhatt #RanbirKapoor pic.twitter.com/tfNgd3Ox4i
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2022
कपल की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए आलिया और रणबीर के काम के बारे में तो हाल ही इस कपल को फिर में ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में देखा गया था जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। अब आलिया के खाते में ‘जी ले जरा’, ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’, ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्में शामिल है। वहीं रणबीर कपूर के पास फिल्म ‘एनिमल’ है जिसमें वह मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।