पापा की परी को चढ़ी मस्ती, लात मार दूसरी लड़की को गिरा रही थी, तुरंत मिली बुरे कर्मों की सजा

आप लोगों ने कर्मा के बारे में तो सुना ही होगा। कहते हैं इंसान को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल यहीं धरती पर ही मिल जाता है। भगवान आपको यहीं आपके कर्मों के आधार पर स्वर्ग और नर्क दिखा देता है। अच्छे काम करने वालों के साथ अच्छा होता है। वहीं बुरे काम करने वालों का हाल भी बुरा ही होता है। इसका जीता जागता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लड़की को हाथोंहाथ मिली बुरे कर्मों की सजा
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूटी से जा रही दो लड़कियों का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्टैंड कर्मा का बहुत बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी पर अपने प्रेमी संग बैठकर कहीं जा रही है। तभी उसके पास से एक और लड़की स्कूटी से गुजरती है। अब बॉयफ्रेंड के साथ बैठी लड़की को थोड़ी शरारत सोचती है। वह अपने मनोरंजन के लिए लड़की की स्कूटी पर किक मार देती है।
पास वाली लड़की की स्कूटी को किक मारकर शायद यह लड़की बस मजे करना चाहती है। या फिर उससे कोई बदला लेना चाहती है। कारण जो भी हो लेकिन इस तरह किसी को चलती छोटी से गिराने की कोशिश करना अच्छी बात नहीं होता है। इससे सामने वाले को गहरी चोटें लग सकती है। लेकिन आप जरा यहां लड़की का कर्मा देखिए। उसने किक मारकर दूसरी लड़की को गिराना चाहा लेकिन इसके बाद जो हुआ वह देख आपको ही यकीन नहीं होगा।
दूसरी लड़की को गिराना चाह रही थी, खुद गिर पड़ी
यह लड़की जैसे ही अपने बगल में चली हुई लड़की की स्कूटी पर लात मारती है तो उल्टा वह खुद ही नीचे गिर जाती है। लड़की की स्कूटी का बैलेंस गड़बड़ हो जाता है और दूसरों को गिराने की वजह वह खुद ही नीचे गिर जाती है। लड़की की ये हरकत देख उसका प्रेमी भी हैरान रह जाता है। इस पूरे वीडियो को देख हमे भी बहुत मजा आया है।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर @piebuzzinc ट्विटर नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार रिएक्शन से रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं जैसे को तैसा।” दूसरा यूजर कहता है “ये पापा की परियां कभी सीधे ढंग से स्कूटी क्यों नही चलाती हैं। हमेशा कोई ना कोई उल्टी हरकत करती हैं।” एक और शख्स लिखता है “अब इसे कहते हैं कर्मों का फल मिलना।”
यहां देखें Video
Instant Karma: Woman falls off the bike after trying to kick another rider#InstantKarma #Karma #viral #trending #video pic.twitter.com/W4Q4tCmUIk
— PieBuzz (@piebuzzinc) November 8, 2022
वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं।