धार्मिक

कन्या राशि में बुध का प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, किनको झेलनी होगी कठिनाइयां?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह 02 सितंबर 2020 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध का गोचर दोपहर को होगा और यह 22 सितंबर तक कन्या राशि में ही रहने वाला है। आखिर इस परिवर्तन की वजह से आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? किसको फायदा और किसको नुकसान हो सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी पाने की कोशिश कर रहे थे उनको सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर विशेष लाभ देने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप इस समय के दौरान अगर कोई काम शुरू करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों की पूरी मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर सुख-सुविधाएं लेकर आया है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मन की शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है, जो आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने दायित्वों की पूर्ति करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके बिजनेस में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन काफी कठिन रहेगा। आपको इस समय के दौरान काफी संभलकर रहना होगा। किसी खास व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना बन रही है। धन का लेनदेन करने से बचें अन्यथा धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में बिना सोचे-समझे फैसला मत लीजिए। धार्मिक कामों में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप थोड़े विचलित रहेंगे। पिता के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आप उन्नति प्राप्त करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मनचाहा परिणाम देगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। इस परिवर्तन की वजह से आपको नौकरी के क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज मन मुताबिक पूरा करेंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिलाजुला फल देगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपको इनकी मदद से विषयों को समझने में आसानी होगी। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामकाज से बड़े अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर-परिवार के किसी सदस्य की तरक्की हो सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कई बाधाएं खड़ी कर सकता है। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लगने की संभावना बन रही है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। आप रुपए-पैसे का लेनदेन करने से बचें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button