धार्मिक

राशिफल 11 नवंबर: आज इन 6 राशियों का जीवन रहेगा खुशियों से भरपूर, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 11 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने की वजह से आपके सारे अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रेम जीवन की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेमियों का आज का दिन काफी शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की योजना सफल रहेगी। आपके अच्छे अनुभव की वजह से आपके साथी आप से कुछ सलाह ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके ऑफिस और कार्यक्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। कामकाज की जरूरी योजनाएं बना सकते हैं। काफी लंबे समय से जिस काम को करने के बारे में सोच रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। रोजगार में तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान लगाना होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन उत्तम रहेगा। आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। छोटे बच्चे पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की कोशिश करेंगे दोस्तों और परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपको अति आत्मविश्वास पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको दोस्त के घर अचानक जाना पड़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। बहुत ही जल्द आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप पूरे आत्मविश्वास और जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा साबित होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अजनबी लोगों पर आंखें बंद करके भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से कहासुनी हो सकती है। आप अपने जीवन की पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश ना खो बैठें, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के बीज उठना बैठना रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button