देवगुरु बृहस्पति बना रहे गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के घर आएगी लक्ष्मी, पूरी होगी हर मुराद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी की कुंडली में कोई राजयोग बनता है तो उसे अत्यधिक लाभ होता है। 24 नवंबर से 3 खास राशियों की कुंडली में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह राजयोग देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने के चलते बन रहा है। गजकेसरी राजयोग के चलते कुछ खास राशियों को बड़ा धन लाभ, अच्छी किस्मत और मान सम्मान मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि यह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
मेष राशि
गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारा पैसा लेकर आएगा। आपके फालतू के खर्च बंद हो जाएंगे। पैसों की आवक बढ़ना शुरू होगी। धन कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है। इसी तरह नौकरी की तलाश कर रहे युवकों को भी सफलता हाथ लगेगी। जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपको पसंद करने लगेंगे। शत्रु भी आपके फ्रेंड बन जाएंगे। जीवन में सुख सुविधाएं और आनंद की वृद्धि होगी। आप एक लग्जरी लाइफ जीना शुरु कर देंगे। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए ट्राई कर रहे हैं उनके हाथ सफलता लग सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। यात्रा सुखद और यादगार रहेगी।
वृश्चिक राशि
गजकेसरी राजयोग के चलते वृश्चिक राशि के जातकों को कैरियर और व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा।
संतान की ओर से बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जो लोग कुंवारे हैं उन्हें नया जीवन साथी मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को भी गजकेसरी राजयोग का पूरा लाभ मिलेगा। शत्रु आपके आगे घुटने टेक देगा। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। करियर में बड़ा बदलाव आएगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। सभी दुख और लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। नया मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। नया वाहन खरीदने के लिए भी समय उत्तम है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी तीर्थ स्थान के दर्शन के भी योग बन रहे हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। भगवान की पूजा पाठ में ज्यादा मन लगेगा। पुराने अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।