अमिताभ बच्चन से अक्षय कुमार तक, इन बड़े-बड़े स्टार्स की पहली सैलरी जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का सभी लोग सपना देखते हैं परंतु जितना कठिन इस इंडस्ट्री में आना है उससे ज्यादा कठिन इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिक पाना है। रोजाना अपने मन में सपने संजोए हुए कलाकार अपनी किस्मत आजमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं लेकिन कुछ इस इंडस्ट्री में सफल रहते हैं तो कुछ को निराशा का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने भी बड़े-बड़े स्टार्स हैं, इन्होंने शुरुआती दिनों में कड़ी मेहनत की है। मेहनत के साथ-साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते पर इन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जो लोगों के पसंदीदा बन चुके हैं। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानकारियां जानने के इच्छुक रहते हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स की पहली सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ हिंदी फिल्म जगत में बल्कि हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। ये विदेशों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं हैं। दुनिया भर में इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। देश-विदेश में लोग इनको पसंद करते हैं। वर्तमान समय में भले ही प्रियंका चोपड़ा एक प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपए की फीस लेती हैं परंतु इनको पहली सैलरी मात्र 5000 रुपए मिली थी। अपनी पहली सैलरी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी माता को दिया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा की पहली सैलरी का चेक इनकी माता ने अभी तक संभाल कर रखा हुआ है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज धन-दौलत की कमी नहीं है लेकिन एक वक्त था जब इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया था। आपको बता दें कि अभिनेता बनने से पहले अमिताभ बच्चन कोलकाता की एक शिपिंग फर्म में नौकरी किया करते थे। जहां पर इनको मात्र 500 रुपए का वेतन मिला करता था।
आमिर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान को भला कौन नहीं जानता। यह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं। यह हिंदी सिनेमा जगत के सबसे महंगे स्टार्स में से एक माने गए हैं परंतु आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। अगर आप इनकी पहली सैलरी जानेंगे तो आप चौंक जाएंगे। इनको पहली सैलरी ₹1000 रुपये मिली थी। इन्होंने अपनी पहली सैलरी अपनी मां को दिया था।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और एक्शन के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। वर्तमान समय में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। इनकी फिल्में अच्छी खासी कमाई करती है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक के एक रेस्टोरेंट में शेफ की नौकरी किया करते थे और इनको महीने का वेतन मात्र 1500 रुपए मिलता था।
शाहरुख खान
फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी आता है। अगर आप इनकी पहली सैलरी के बारे में जानेंगे तो आश्चर्यचकित हो जाएंगे। शाहरुख खान को पहली बार सिंगर पंकज उदास के कॉन्सर्ट में काम करने के लिए मात्र ₹50 रुपये की सैलरी मिली थी।