सिर्फ जीनियस लोग ही जवाब दें, तस्वीर में छिपा है बैल का मालिक, आपको दिखा? 99% हुए फेल

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों का भ्रम वाली फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी ट्रेंड हो रही है। इसमें आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है और फिर एक ऑब्जेक्ट या किसी चीज को ढूंढने को कहा जाता है। सामान्यता यह चीज उस तस्वीर में इस तरह घुल मिल जाती है कि पहली नजर में दिखाई नहीं देती है। इसे खोजने के लिए तेज दिमाग और पैनी नजर चाहिए होती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह पहेलियां आपके दिमाग की अच्छी कसरत करवा देती है। ऐसी पहेलियां आपके दिमाग का असली लेवल टेस्ट करने के लिए बड़ी सटीक साबित होती है। हम भी आज आपके लिए ऐसी ही एक मजेदार पहेली लेकर आए हैं। यदि आपने इस पहेली को 10 सेकेंड के अंदर सुलझा लिया तो हम मान जाएंगे कि आप से बड़ा जीनियस इस दुनिया में कोई नहीं है।
तस्वीर में छिपा है बैल का मालिक, आपको दिखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बैल का चेहरा दिखाई देगा। लेकिन यदि आप तस्वीर को गौर से देखेंगे तो इसमें आपको बैल का मालिक भी नजर आएगा। पहली नजर में आपको यह बैल का मालिक नहीं दिखाई देगा। लेकिन दिमाग पर थोड़ा जोर डालने के बाद शायद आप उसे खोज पाएंगे। तो चलिए देर किस बात की अपने दिमाग को दौड़ाना शुरू कीजिए और फटाफट इस तस्वीर में एक आदमी को खोजकर बताइए।
यदि आपको पहेली सुलझाने में दिक्कत हो रही है तो हम आपको एक छोटी सी हिंट दे देते हैं। आपको इस तस्वीर को अलग एंगल से देखना होगा। यदि आप चीजों को ध्यान से देखें और अपनी इमैजिनेशन का पावर बढ़ाए तो आपको तस्वीर में छिपा आदमी का चेहरा नजर आ जाएगा। तो चलिए एक बार फिर से कोशिश कीजिए और बैल के चेहरे में छिपे आदमी के चेहरे को खोजकर बताइए।
यहां छिपा है बैल का मालिक
यदि आपको अभी तक बैल का मालिक नहीं दिखा तो कोई बात नहीं। आप जैसे और भी कई लोग इस टास्क में फेल हो गए हैं। तो चलिए हम ही आपको इस पहेली का सही उत्तर बता देते हैं। जैसा कि हमने आपको एक हिंट दी थी। आपको तस्वीर को एक अलग एंगल से देखना होगा। यदि आप इस तस्वीर को आड़ा कर दें तो आपको बैल के माथे पर दोनों सींगों के बीच आदमी का चेहरा दिखाई देगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह मजेदार पहेली पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें। जरा देखिए वह आपसे ज्यादा होशियार है या नहीं।