जब इस पॉपुलर एक्टर के साथ होटल में पकड़ाई थीं सानिया मिर्ज़ा! तलाक की खबरों के बीच सामने आया सच

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है कि सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के बीच के रिश्ते ठीक नहीं है और दोनों ही जल्दी तलाक ले सकते हैं। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा के पति पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।
हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से इस पर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर हर तरफ दोनों के तलाक की खबरें तेजी से फैल रही है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक एक्टर को डेट करने की बात कही थी।
इस एक्टर के प्यार में थीं सानिया
दरअसल, यह मामला साल 2009 का है जब सानिया और जाने माने एक्टर शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में छाई हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो जब शाहिद कपूर मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर से अलग हुए थे तब उनकी जिंदगी में सानिया मिर्जा ने दस्तक दी थी। कहा जाता है कि यह दोनों कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे और यहीं से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर को कई बार एक साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की पार्टी और इवेंट्स में देखा गया।
शाहिद और सानिया मिर्जा का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब इन दोनों को एक साथ एक ही होटल में स्पॉट किया गया। कहा जाता है कि दोनों ने काफी लंबे समय तक यहां पर क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। हालाँकि शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा ने कभी भी अपने रिश्ते पर बात नहीं की और जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
इस कारण शाहिद और सानिया का हुआ ब्रेकअप
इसके पीछे की वजह भी बताई जाती है कि, शाहिद कपूर सानिया के लिए काफी पजेसिव थे, ऐसे में सानिया मिर्जा उनसे तंग आ चुकी थी और उन्होंने शाहिद से अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं जब सानिया मिर्जा मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी तब भी उन्होंने शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप पर बातें की थी। बता दे सानिया के साथ मशहूर फिल्ममेकर फराह खान भी नजर आई थी।
इस दौरान करण जौहर ने सानिया से पूछा था कि, “क्या उन्हें कभी किसी बॉलीवुड एक्टर ने डेटिंग के लिए अप्रोच किया था? तब सानिया इस बात पर इनकार करती नजर आईं लेकिन करण ने उन्हें बताया कि शाहिद कपूर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें रही हैं। क्या वे सच थीं?” इसके जवाब में सानिया ने कहा कि, “मुझे याद नहीं है कि यह बहुत पहले था। ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि मैं ट्रैवल बहुत ज्यादा करती हूं।”
बता दें इसके बाद सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल 2010 को मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचा ली। इस कपल का एक बेटा है। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती रहती है। सानिया की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।